Showing posts with label Jaspreet Kaur Falak. Show all posts
Showing posts with label Jaspreet Kaur Falak. Show all posts

Friday, July 22, 2022

कविता कथा कारवां की ओर से 'सावन कवि दरबार' का आयोजन

18th July 2022 at 09:14 PM

 जानेमाने शायर सरदार पंछी मुख्य अतिथि के रूप में पधारे 


लुधियाना: 18 जुलाई 2022: (कार्तिका सिंह//हिंदी स्क्रीन):: 

शायरी तभी सम्भव होती है जब इन्दगी दर्द भी देती है, संवेदना भी देती है, दर्द भी देती है। इस जहां अनुभूति के बाद कोई कोई ही होता है जो इस सरे अनुभव की अभिव्यक्ति कर सकता है। जैसे जैसे यह अनुभूतियां गहरी होती आती है वैसे वैसे अभिव्यक्ति का रंग भी गहराता जाता है। लोग कहने लगते हैं आपकी कविता बहुत सुंदर हो गई है। बस ऐसे अनुभवों का अहसास करते करते ही जसप्रीत कौर फलक ने श्री अटल बिहारी वाजपेयी साहिब  की कविता पर पीएचडी कर ली। यानि जीवन में भी कविता, शोध में भी कविता और इन्दगी के आयोजनों में भी कविता। कुल मिला कर जसप्रीत कौर फलक का पूरा जीवन ही कवितामय बन गया है। इसकी चमक अब तो चेहरे पर भी स्पष्ट नज़र आने लगी है। 

कविता कथा कारवाँ (रजि.) की ओर से 'सावन कवि दरबार' का आयोजन माया नगर में किया गया।  वरिष्ठतम शायर सरदार पंछी  इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे। इस अवसर पर संस्था की अध्यक्षा डॉ जसप्रीत कौर फ़लक ने आमंत्रित कवियों एवं उपस्थित गणमान्य काव्य प्रेमियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रसिद्ध भजन गायिका सरोज वर्मा के सुमधुर स्वर में सरस्वती वंदना गायन से हुआ। 

इसके बाद कविगणों एवं शायरों ने सावन ऋतु को केंद्र में रखकर अपनी-अपनी बेहतरीन कविताएं और ग़ज़लें प्रस्तुत कीं। रचनाकारों ने अपनी खूबसूरत ग़ज़लों, गीतों और कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। साहित्य के साथ साथ संगीत का जादू सिर चढ़ कर बोल रहा था। 

कवि दरबार में  डॉ जसप्रीत कौर फ़लक, डॉ जगतार धीमान, दानिश भारती, डॉ राजेंद्र साहिल, अमृतपाल गोगिया, हरदीप बिरदी, रश्मि अस्थाना, गुरचरण नारंग, नवप्रीत हैरी और डॉ रविंदर सिंह चंदी ने अपनी उच्च स्तरीय रचनात्मक प्रतिभा का परिचय दिया। मशहूर शायर दानिश भारती ने प्रभावशाली ढंग से मंच का संचालन किया। 

अंत में सुश्री रश्मि अस्थाना, सचिव, कविता कथा कारवाँ (पंजीकृत) ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा। कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण रहे मालपुए और खीर। सभी साहित्यकारों एवं साहित्य प्रेमियों ने स्वादिष्ट मालपुए-खीर का आनंद लिया और श्रावण मास का शगुन भी पूरा किया।


चलते चलते कुछ पंक्तियां 

कोई किस्से नहीं होते कोई बातें नहीं होतीं

महकते दिन नहीं होते मधुर रातें नहीं होतीं

कहीं पर दूर रहकर भी कोई दूरी नही होती

कहीं पर पास रहकर भी मुलाकातें नहीं होतीं

-डॉ कविता'किरण"

Sunday, January 9, 2022

सबको मुबारक नया साल हो//जसप्रीत कौर फ़लक

8th January 2022 at 0:38 AM 

हुकूमत  करे  न  यह  नफ़रत  कहीं पर;

कि अम्न ओ अमाँ हो सदा इस ज़मीं पर!


लुधियाना: 8 जनवरी 2022: (रेक्टर कथूरिया//हिंदी स्क्रीन)::

सन 1974 में एक फिल्म आई थी-"आपकी कसम।" इसमें आनंद बक्शी साहिब का लिखा एक गीत था जो बहुत हिट हुआ। आवाज़ दी थी किशोर कुमार साहिब ने और संगीत तैयार किया था आर दी बर्मन साहिब ने। उसकी एक पंक्ति थी-ज़िंदगी के सफर गुज़र जाते हैं जो मुकाम--वो फिर नहीं आते...वो फिर नहीं आते..! यही हकीकत भी है और प्राकृति का नियम भी। इसी ज़िंदगी में जब दुःख  डेरा जमा कर बैठ जाएं तो निराशा होने लगती है लेकिन शायर लोग बुरे से बुरे वक्त में भी अच्छे दिन आने की बातें सिर्फ सुनते ही नहीं उन पर यकीन भी करते हैं। शायरा जसप्रीत कौर फ़लक ने नव वर्ष के अवसर पर कामना की है- सभी गुनगुनायें   वफ़ा  के  तराने//सभी  को  मिलें  मुसकुराते ज़माने! अध्यापन के क्षेत्र से जुडी इस शायरा को न तो राजनीतिक चुनावों से कोई मतलब है और न ही साहित्य से जुड़े चुनावों से। अपने रचना क्षेत्र में मग्न जसप्रीत कौर फ़लक की शायरी का आनंद आप भी लीजिए-रेक्टर कथूरिया 

हिंदी, पंजाब, अंग्रेजी और उर्दू में लिखने वाली
शायरा जसप्रीत कौर फ़लक 

नये ख़वाब लेकर नया साल आया 

हवाओं  ने  मस्ती  भरा  गीत गाया।


सभी गुनगुनायें   वफ़ा  के  तराने

सभी  को  मिलें  मुसकुराते ज़माने।


नयीं   हों   उमंगें   नयी  रौशनी  हो

हर इक चेहरे पर अब नयी ताज़गी हो।


यह कुदरत सभी पर मुहब्बत लुटाये

दुखों से भरा अब कोई दिन न आये।


यह पंछी पखेरू भी मस्ती में खेलें 

ज़माने  में महकें मुहब्बत की बेलें।


हुकूमत  करे  न  यह  नफ़रत  कहीं पर 

कि अम्न ओ अमाँ हो सदा इस ज़मीं पर।


डोर  विश्वास  की  अब न टूटे कभी 

अपनों का साथ भी अब न छूटे कभी ।


खेतों  में  खेतियाँ   लहलहाती  रहें 

झरने  बहते   रहे   लहरें  गाती  रहें ।


सबको जीवन मिले मुस्कुराता हुआ

गुज़रे  हर  पल नये  गीत गाता हुआ ।


दिल मुहब्बत से सबका ही खुशहाल हो 

और   सबको  मुबारक  नया  साल हो ।


फ़िर  आयें  बहारें खिलें फूल दिल के 

'फ़लक' यह दुआ है रहें सारे मिल के । 

                       --जसप्रीत कौर फ़लक 


Monday, January 3, 2022

कविता कथा कारवां ने किया विशेष साहित्यिक आयोजन

3rd January 2022 at 3:33 PM

 2021 को विदा करके 2022 को सुस्वागतम कहा  


लुधियाना
: 3 जनवरी 2021: (कार्तिका सिंह//हिंदी स्क्रीन)::

उम्र निकल जाती है लेकिन ज़िंदगी का अहसास अनदेखा और अनछुया ही रह जाता है। उम्र और ज़िंदगी का राब्ता एक सपना रह जाता है। कभी इनका आमना सामना हो भी जाए तो बीएस पलक भर वक्त ही मिलता है। तब अहसास होता है कितनी क्षणभंगुर है ज़िंदगी। मन के अरमान मन में ही रह जाते हैं और हर बार पुराना साल निकल जाता है। रेत की तरह मुट्ठी में से निकल जाती है ज़िंदगी। 

हर बार नव वर्ष का आना और पुराने वर्ष का चले जाना एक विचलित करने वाला समय होता है। विदेशों की बात छोड़िए हम तो अतीत से आज भी प्रेम करते हैं। अतीत के एक एक पल से नए नए सबक सीखते हैं इसलिए उसे विदा भी प्रेम से ही करते हैं। नोटबुक का पेज फाड़ने की तरह उसे खुद से अलग नहीं कर देते। ऐसा सम्भव भी नहीं-ऐसा होना भी नहीं चाहिए। ज़बरदस्ती भुलाए गए लोग और पल ज़्यादा याद आने लगते हैं। विदा किए गए लोग और पल शांति और सांत्वना देने याद आते हैं। 

ऐसे में बहुत मुश्किल होता है नव वर्ष को सुस्वागतम कहना। क्रिसमस के बाद नए वर्ष की सेलिब्रेशन का रिवाज जिन लोगों ने भी चलाया वे बहुत हिम्मतवर लोग ठहरे होंगें। सर्दी के कहर की ठंडक का सामना करते हुए गर्मजोशी ले आना आसान तो नहीं रहा होगा। हमारे देश का कैलेंडर भी अलग है और मौसम का हिसाब किताब भी। त्यौहार भी इसी आधार पर हैं।  दुनिया के बड़े हिस्से की सुर से सुर मिलाते हुए कविता कथा कारवां ने भी इस बार जाते हुए वर्ष को विदायगी भी दी और आते हुए वर्ष को सुस्वागतम भी कहा। कविता कथा कारवां ने साहित्य की बात करते हुए किया विशेष साहित्यिक आयोजन किया। जाते हुए वर्ष में हमसे बिछड़े हुए अपनों को याद भी किया। नव आगुन्तकों में नई नई संभावनाएं भी देखीं। उन्हें प्रोत्साहन देने के लिए उनकी पीठ भी थपथपथाई। 

इस अनूठे अंदाज़ में कविता कथा कारवांँ (रजि.) ने स्थानीय माया नगर के सेठ कांफ्रेंस हॉल में पिछले साल को विदाई देने और नए साल 2022 की शुभकामनाएं देने के लिए एक दिलकश समारोह का आयोजन किया जिसमें विधायक कुलदीप सिंह वैद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। डाक्टर रविंद्र सेठ दशकों से साहित्य और समाज सेवा से जुड़े लोगों को प्रोत्साहित करते आ रह हैं। 

इसी तरह एम एल ए कुलदीप सिंह वैद भी गैरराजनीतिक पृष्ठ भूमि से सियासत में आए हैं तांकि सियासत के ज़रिए समाज का कुछ संवारा जा सके। उन्होंने कहा कि समाज में नेतृत्व करना साहित्यकारों और लेखकों की जिम्मेदारी है। उन्हें अपनी इस ज़िम्मेदारी को निभाने के लिए बढ़चढ़ कर आगे आना चाहिए। श्री वैद 1992 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं जिन्हें 2007 में ए आई एस के तौर पर पदोन्नत किया गया। अपनी राजकीय सेवा के दौरान वह मोगा के दीप्ती कमिश्नर भी रहे और ग्लाडा के अतिरिक्त मुख्य प्रशासक भी। इस तरह के अनुभवी लोग जब सत्ता में एते हैं तो आम जनता को इसका काफी फायदा होता है। दुनिया के बहुत से देशों-अमेरिका, कनेडा, इंग्लैण्ड, सिंगापुर, थाईलैंड,साऊदी अरबिया और हांगकांग इत्यादि में भी अच्छी तरह वहां के कल्चर को देख चुके हैं। पंजाब को वैसा ही बनाने के लिए अग्रसर भी हैं। निश्चय ही कलम वालों को भी इस जज़्बात का फायदा होगा ही होगा चाहे कुछ देर सवेर बेशक हो जाए। 

कविता कथा कारवांँ की संस्थापिका और अध्यक्षा डॉ. जसप्रीत कौर फ़लक ने काव्यात्मक अंदाज में नव वर्ष की बधाई दी और संगठन की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। गौरतलब है की अति व्यस्त होने के बावजूद डाक्टर जसप्रीत कौर फलक किसी किसी न मुद्दे पर कोई न कोई आयोजन करते रहती हैं। कोविड-19 ने जो अंतराल पैदा क्र दिया था उसे तोडना आसान नहीं था लेकिन फलक अपनी टीम के साथ तभी से निरंतर लगी है कि इस दूरी को मिटाना भी है और कोरोना को हराना भी है।  कहीं हम कोरोना की दहशत के कारण आपस में मिलना जुलना ही न भूल जाएं। इस अवसर पर विभिन्न कवियों ने भी अपनी रचनाओं की प्रस्तुति दी। ज्योतिष, पत्रकारिता और कला के ले बहुत पुराने समय से सक्रिय सुखमिंदर सिंह ने मुख्य अतिथि के बारे में जानकारी दी।

शायरों में से त्रैलोचन लोची, डॉ. रविंदर चंदी, हरदीप बिरदी, अशोक धीर,सुखमिंदर सिंह एशियन क्लब, प्रगट सिंह रंधावा,अशोक धीर, जिमी अहमदगढ़ और आंचल जिंदल जैसे प्रमुख कवियों ने इस काव्य दरबार और चर्चा में भाग लिया।  कार्यक्रम की शुरुआत शैली वाधवा के स्वागती भाषण से हुई।  मंच प्रबंधन की भूमिका धर्मेंद्र शाहिद खन्ना ने निभाई थी।  

इस सुअवसर पर दर्शकों में विशेष रूप से जसबीर कौर, बलकार सिंह, बखप्रीत सिंह, तमन्ना, सुखप्रीत कौर, हर्षदीप कौर, जसविंदर कौर, दलजीत कौर आदि शामिल थे।  कविता पाठ कारवांँ यूनिट के क्रिएटिव राइटर्स के नवकमल सिंह, नवप्रीत सिंह हैरी, हरमीत पोएट ने कविता पाठ में भाग लिया।  हरमीत पोएट ने संस्था की अध्यक्ष डॉ. जसप्रीत कौर फ़लक को काव्यात्मक चित्र भेंट किया।  कविता कथा कारवांँ सचिव जसबीर कौर और डॉ. रविंदर सेठ ने इस भव्य आयोजन की सराहना की।  मुख्य अतिथि को प्रतीक चिन्ह और उपाधियांँ देकर सम्मानित किया गया। अंत में संस्था के उपाध्यक्ष डॉ जगतार धीमान ने धन्यवादी शब्द कहे। संस्था द्वारा भाग लेने वाले कवियों एवं अतिथियों को सम्मानित किया गया।

कुल मिलकर यह आयोजन भी यादगारी रहा। जो रास्ते छूट गए उन पर फिर से चलने का मन मज़बूत किया गया। जो सपने सधुरे रहे उन्हें साकार करने के लिए फिर से कसम खाई गई। किसी की ज़िंदगी में कोई दुःख न रहे इसका संकल्प भी किया गया। कलम के बहाने एक परिवार और एक काफिले को मज़बूत किया गया। 

Tuesday, December 14, 2021

मीरा, महादेवी वर्मा और अमृता प्रीतम-परंपरा की उत्तराधिकारिणी:जसप्रीत कौर फ़लक

पुस्तक लोकार्पण के आयोजन में शामिल हुई प्रमुख शख्सियतें 


लुधियाना
: 12 दिसंबर 2021: (रेक्टर कथूरिया//हिंदी स्क्रीन)::

पाकिस्तान की मरहूम लेखिका बानो कुदसिया ने एक लम्बी कहानी या फिर नावलैट जैसी एक रचना लिखी थी आठवां रंग। यह कहानी बहुत सी भाषाओं में अनुवाद हो कर भी छपी। जिस जिस ने भी इस कहानी को पढ़ लिया वह इसे भूल नहीं पाया। हमारी ही ज़िंदगी में हमारे ही आसपास ऐसा बहुत कुछ घटित होता है जिसकी झलक का अहसास इस कहानी में  मिलता है। वैसे खतरा भी कि यह कहानी बहुत से लोगों को चिंताजनक हद तक निराशा में भी धकेल सकती है। इसे पढ़ पाना और फिर पहले की तरह बने रहना सब के बस का नहीं है। पंजाबी में इस अनुवाद को सर्वप्रथम अमृता प्रीतम ने अपनी लोकप्रिय रही पत्रिका "नागमणि" में प्रकशित किया था। फिर इस कहानी को अमृता जी ने अपने संकलन "13 अवाज़ां" में भी शामिल किया जिसे प्रकशित किया था दिल्ली के उस समय के जाने माने प्रकाशक राज पैकेट बुक्स ने। शयद चली पचास वर्ष पूर्व। बाद में यह किताब भी नज़र नहीं आ सकी और न ही यह कहानी भी। फिर शब्द नाम की पत्रिका ने जब बानो कुदसिया पर विशेषांक प्रकाशित किया थी फिर इस कहानी की चर्चा दोबारा से शुरू हुई। जब जसप्रीत कौर फलक की नयी पुस्तक मार्किट में आयी तो बानो कुदसिया की कहानी भी फिर से ज़हन में आ गई। इसी तरह आठवें रंग की तलाश में बेचैन लोगों की तलाश हमारी टीम को भी रहती है। वास्तव में कुछ गिनेचुए लोग ही ारहवें रंग में भटकना को गले लगते हैं। इसी तलाश में मुलाकात हुई जसप्रीत फलक से। वह भी आठवें रंग की तलाश में है। खूबसूरती के साथ साथ कलम का जूनून और अध्यापन का प्रोफेशन। आम तौर पर ऐसे लोग बेहद व्यस्त रहते हैं।आराम का भी वक्त नहीं मिल पाता लेकिन जसप्रीत फलक ने तो साहित्य साधना के लिए पुरा वक्त निकाला। 

साहित्यिक संस्था 'कविता कथा कारवां' (रजि.) एवं 'कथा कारवां प्रकाशन' की ओर से प्रसिद्ध हिन्दी कवयित्री जसप्रीत कौर फ़लक के नये पंजाबी कविता संग्रह 'अठवें रंग दी तलाश' का लोकार्पण पंजाबी भवन, लुधियाना में पंजाबी साहित्य अकादमी के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध साहित्यकार प्रो. रविंदर भट्ठल की अध्यक्षता में आयोजित एक भव्य समारोह सम्पन्न हुआ। ज़िला भाषा अधिकारी श्री संदीप शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में पधारे। 

कनाडा से प्रवासी साहित्यकार मीता खन्ना विशिष्ट अतिथि के रूप में तशरीफ़ लाईं। वरिष्ठ साहित्यकार त्रिलोचन लोची ने सभी उपस्थित साहित्य प्रेमियों का स्वागत करते हुए जसप्रीत कौर फ़लक को पंजाब की श्रेष्ठ संभावनाशील कवयित्रियों में स्थान दिया। इस अवसर पर पुस्तक 'अठवें रंग दी तलाश' पर एक सारगर्भित विचार चर्चा भी करवाई गई। 

विख्यात साहित्यकार-आलोचक प्रिंसिपल डॉ. गुरइकबाल सिंह ने जसप्रीत कौर फ़लक के संवेदना एवं रचना संसार पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए उन्हें भोगे हुए यथार्थ की कवयित्री सिद्ध किया और हिंदी भाषी होते हुए भी उत्कृष्ट पंजाबी सृजन के लिए उनकी सराहना की। विचार चर्चा को आगे बढ़ाते हुए वरिष्ठ शायर सरदार पंछी समेत हरमीत विद्यार्थी, मनिंदर गोगिया, सहजप्रीत मांगट, परमजीत सिंह सोहल, चरनजीत सिंह, करमजीत ग्रेवाल, शैली वधवा,अजमेर सिंह आदि ने जसप्रीत कौर फ़लक के रचना संसार के विविध पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। राजेन्द्र साहिल ने उनकी अनुभूति की प्रामाणिकता और सच्चाई को रेखांकित करते हुए उन्हें मीरा, महादेवी वर्मा और अमृता प्रीतम की परंपरा की उत्तराधिकारिणी सिद्ध किया। 

इसी के साथ-साथ संंस्था 'कविता कथा कारवां' के न्यूज लैटर का भी उपस्थित साहित्य प्रेमियों के कर-कमलों के द्वारा विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक धर्मेंद्र मसाणी, जतिंदर जीतू एवं गुरदर्शन धूरी और मीता खन्ना ने जसप्रीत कौर फ़लक को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनकी ग़ज़लों का सुमधुर गायन प्रस्तुत किया। समारोह में आयोजित कवि दरबार में अमरजीत शेरपुरी, हरमीत पोएट, हरजीत लाडवा, जसकीरत सिंह, नवकमल सिंह, नवप्रीत सिंह, सारा सैफ़ी आदि ने जसप्रीत फ़लक की काव्य रचनाएं प्रस्तुत करते हुए अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इसके अतिरिक्त संस्था द्वारा करवाए गए यू-ट्यूब लाइव कार्यक्रम में भाग लेने वाले नवोदित कवि-कवयित्रियों नभराज सिंह, हर सिमर सिंह एवं दिलप्रीत कौर को विशेष पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। 

इस अवसर पर तरसेम नूर, सागर सियालकोटी, अमृतपाल गोगिया, हरदीप विरदी, वरिंदर जटवाणी, इरादीप त्रेहन, राजदीप तूर, मीनू कटारिया, सिमरन धुग्गा, सिमरतजीत कौर, मनिंदर कौर मन, अनु शर्मा, अनु पुरी एवं अन्य साहित्यिक व्यक्तित्व उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपस्थित समस्त साहित्य प्रेमियों, साहित्यकारों एवं विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। मंच संचालन की परिश्रम साध्य भूमिका प्रसिद्ध गीतकार प्रभजोत सोही ने निभाई। अंत में धर्मेंद्र शाहिद एवं जसप्रीत कौर फ़लक ने समस्त आगंतुकों को सहृदय धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए आभार प्रकट किया।

Wednesday, December 1, 2021

भाषा विभाग की ओर से फलक की नई पुस्तक रिलीज़

 जसप्रीत फ़लक का काव्य संग्रह 'अठवें रंग दी तलाश' अब मार्किट में 


लुधियाना
: 1 दिसंबर 2021: (हिंदी स्क्रीन ब्यूरो):: 

उर्दू के साथ साथ हिंदी, पंजाबी और अंग्रेजी में अपना हाथ आज़माने वाली शायरा जसप्रीत कौर फलक का नाम किसी जान पहचान का मोहताज नहीं है। उसने लगातार लिखा है और सक्रिय हो कर उसे छपवाया भी है। लिख लिख कर पांडुलिपियों का ढेर लगाने वाले ज़माने में जसप्रीत कौर फलक ने प्रकाशक ढूंढे या प्रकाशकों ने इस शायरा को ढून्ढ ´निकाला लेकिन कुछ कुछ अंतराल के बाद जसप्रीत कौर फलक की कोई न कोई पुस्तक सामने आती रही। इन पुस्तकों पर चर्चा  भी काफी हुई। इस बार जसप्रीत कर फलक सामने ै है अपनी नई पंजाबी पुस्तक को लेकर। पुस्तक का नाम है आठवें रंग की तलाश। फलक की इस नई पुस्तक को रिलीज़ करने का  यादगारी आयोजन करवाया भाषा विभाग पंजाब ने। आयोजन में बहुत से नामी कलमकार शामिल हुए।  

प्रसिद्ध हिन्दी कवयित्री जसप्रीत कौर फ़लक के नये पंजाबी कविता संग्रह 'अठवें रंग दी तलाश' का लोकार्पण भाषा विभाग पंजाब की ओर से आयोजित 'पंजाबी माह' के भव्य 'विदाई समारोह' में मुख्य अतिथि शिरोमणि पंजाबी आलोचक डॉ. जसविंदर सिंह, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. सुरजीत लीअ, विशेष मेहमान शिरोमणि पंजाबी साहित्यकार निंदर घुंघिआणवी और पंजाबी, हिंदी, उर्दू साहित्य के अनेक प्रमुख हस्ताक्षरों के कर-कमलों के द्वारा सम्पन्न हुआ। 

भाषा विभाग की डायरेक्टर श्रीमती करमजीत कौर ने जसप्रीत कौर फ़लक की इस सृजनात्मक उपलब्धि पर उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा की और उन्हें भविष्य में निरंतर सृजनशील रहने के लिए प्रेरित किया। जसप्रीत कौर फ़लक ने इस पल को अपने जीवन का अविस्मरणीय पल बताया। इस समारोह में विख्यात पंजाबी गायिका अमर नूरी विशेष रूप से उपस्थित थीं। इसके अतिरिक्त इस अवसर पर प्रसिद्ध साहित्यकार ओमप्रकाश गासो, दीपक जालंधरी, सरदार पंछी, सतनाम सिंह, वीरपाल कौर आदि समेत अनेक गणमान्य साहित्यकार और साहित्य प्रेमी उपस्थित थे।

Tuesday, August 17, 2021

कविता कथा कारवां ने कराया एक यादगारी आयोजन

 17th August 2021 at 4:08 PM

 ज़ूम के ज़रिये शायरी से बुलंद किया तिरंगा 


लुधियाना
: 17 अगस्त 2021: (कार्तिका सिंह//हिंदी स्क्रीन)::

कुछ लोग बुरे हालात के बावजूद ही नहीं दबते। उनकी जीवेषणा इतनी मज़बूत होती है कि उनको कहीं से उखाड़ कर फेंक दो तो वे फिर से वहीं पर अपनी जगह बना लेते हैं जहां हालात उन्हें फेंक देते हैं। जब कोविड के चलते लॉकडाऊन हुआ तो तकरीबन सभी आयोजन बंद हो गए। अन्य शहरों की तरह लुधियाना के स्कूल, कालज और सांस्कृतिक केंद्र बंद भी हो गए पंजाबी भवन, गुरुनानक भवन और अन्य संस्थान में भी आयोजनों का सिलसिला बंद हो गए। गेट पर ताले लग गए। इनके साथ ही बंद हो गए इनमें होने वाली छोटी छोटी सभाओं के आयोजन। कुछ देर मिल बैठने का एक अच्छा स्थान बन चुका था पंजाबी भवन। एक वीरानी, एक उदासी, एक ख़ामोशी सी छा गई पंजाबी भवन में। सिर्फ कुछ पंछी चहचहाते थे, कुछ तितलियां आती रहीं बाकी सब बंद हो गया। 

इसके साथ ही एक तड़प सी जागने लगी उन लोगों के दिलों में जो कभी यहां अपने मुशायरे किया करते थे। कभी अपनी किताबों को रिलीज़ करने की खुशियां बांटा करते थे। तड़प उठने वाले इन लोगों में शायर थे, लेखक थे, रंगमंच कर्मी थे, अच्छे श्रोते थे, अच्छे दर्शक थे। कंटीन वालों को भी घाटे उठा कर जाना पड़ा। वीरानी और बढ़ गई। कोविड और लॉकडाऊन के इन कटु प्रभावों  याद किया जाता रहेगा। इनमें से कुछ लोगों ने सोचा आखिर कोई तो रास्ता होगा? कुछ तो बात बनेगी? कभी तो फिर से कलमों वालों के मेले सजेंगे? 

इन तड़पते लोगों में से एक खूबसूरत शायरा जसप्रीत कौर फलक भी थी। फलक आसमान को कहते हैं। इस मैडम का तख्खलुस ही फलक ठहरा। वह जब भी वक्त मिलता आसमान की तरफ देखती रहती जैसे कह रही हो हो खुदा से कि कुछ तो मेहर कर! कोई तो चमत्कार दिखा! आंसू उसके शब्दों में आ जाते! वह पूछती दुनिया भर को जोड़ने वाले कलमकारों के दरम्यान क्यों पैदा हुईं इतनी दूरिया? कब जाएगा कोरोना? कब खत्म होगा लॉकडाऊन?  उसके सवाल खुदा के दरबार तक पहुंचत्ते रहे। कहते हैं न-दिल से जो बात निकलती है असर रखती है। इन  दुआयों का भी जल्दी ही असर हुआ और बहुत अच्छा असर हुआ। खुदा का संदेश जल्दी ही धरती पर पहुँच गया। बात समझ में आ गई और वह बोल उठी-वे फूल खिल के रहेंगे जो खिलने वाले हैं!

आखिर शुरू हुआ ज़ूम का सिलसिला। ऑनलाइन आयोजन तेज़ी से आयोजित होने लगे। अपने अपने घर में बैठ कर एक दुसरे के सामने बैठने जैसा अनुभव इस नई तकनीक ने दिया। बहुत से संगठनों की खुशियां लौट आईं। यूटयूब पर किताबें रिलीज़ होने लगीं। फ़िल्में रिलीज़ होने लगीं। इन्हीं बहानों के ज़रिये कलम से जुड़े लोग फिर से एकजुट होने लगे, मिलने जुलने लगे।  

साहित्य और कला से जुड़े मंच कविता कथा कारवां के तत्वाधान में भी एक ऐसा ही आयोजन हुआ। पंद्रह अगस्त 2021 को  जूम ऐप द्वारा एक अन्तरराष्ट्रीय काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें  विदेश  और अपने देश के विविध प्रदेशों के कवि-कवयित्रियों ने हिस्सा लिया और स्वतंत्रता दिवस के पाक अवसर पर देश-प्रेम की भावना से ओत-प्रोत काव्य रचनाएँ  प्रस्तुत कीं और देश के अमर सपूतों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। 

डॉ राशि ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का आग़ाज़ किया। इस मंच की अध्यक्षा  जसप्रीत  कौर  फ़लक ने स्वागत-भाषण दिया और शहीदों को श्रद्धांजलिअर्पित करते हुए एक ग़ज़ल पेश की। रेडियो से जुडी दुनिया की जादूई शख्सियत डॉ रश्मि खुराना (इंग्लैंड) मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में विशेष रुप से उपस्थित थीं। डाक्टर रश्मि खुराना से पहली भेंट में ही मिलने वाला उनका कायल हो जाता है। उन्होंने भी ज़िंदगी के दुःख सहते हुए खुद को संतुलित रखा है। दिल में दर्द का सागर और चेहरे पर मुस्कान। यही खासियत है डाक्टर रश्मि खुराना की। जो लोग उन्हें आकाशवाणी जालंधर में मिलते रहे हैं वे इसे अच्छी तरह जानते हैं। उनकी किताब को भी कोविद ने बहुत देर रोके रखा। 

खैर बात तो मुशायरे की चल रही थी न। सुश्री मोनिका कटारिया ने बेहद जोशीले अंदाज में कार्यक्रम का संचालन किया। डॉ रश्मि  चोदा ने सस्वर सरस्वती वंदना गा कर कार्यक्रम का आगाज किया। डॉ दीप कमल (अमृतसर), डॉ अनु मेहता (गुजरात), कोमल दीप,डॉ सुमन शर्मा ज़ी (गुजरात),डॉ राजेश(जीरकपुर) की रचनाओं ने समा बाँध दिया और हमें सोंचने को मजबूर कर दिया कि हम देश के प्रति अपनी फर्ज़ अदायगी में कितने ईमानदार हैं। अंत मे मंच की सचिव रश्मि अस्थाना ने अपनी काव्य प्रस्तुति के साथ-साथ सभी सम्मानित गुणी जनों का धन्यवाद करते हुए सुश्री जसप्रीत कौर फ़लक के साहित्य प्रेम और कर्मठता की भूमि-भूमि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया ।राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।  जल्दी ही फिर से मिलने का वायदा करके यह आयोजन सम्पन्न हुआ। --कार्तिका सिंह 

Saturday, March 6, 2021

साहिर लुधियानवी साहिब की सौवीं जन्म शताब्दी मनाई

Saturday: 6th March 2021 at 4:50 PM

 कविता कथा कारवाँ ने कराया विशेष आयोजन    


लुधियाना
: 6  मार्च  2021: (मीडिया-लिंक रविंद्र//हिन्दी स्क्रीन)::

साहिर लुधियानवी साहिब ने इश्क,मोहब्बत, ज़िंदगी, फलसफा और  बहुत। उनके शब्दों में कोई ऐसा जादू था कि जिस  उन्हें पढ़ा या सुना उस उस के दिल में ये अश्यार उतरते चले गए।  फ़िल्मी गीतों ने तो साहिर साहिब की शायरी को और  बुलंदी बख्शी। इतनी बुलंदी कि साहिर साहिब को न तो कोई खुद भूल सका और न ही साहिर साहिब को भुलाने की किसी साज़िश में भागीदार बन सका। साहिर साहिब ने पूंजीवादी साज़िशों का पर्दाफाश करने के लिए शायरी को हथियार की तरह इस्तेमाल किया और वह भी खुल कर कर। जंग की सियासत को साहिर  साहिब ने बहुत ही बेबाकी से अपनी कलम का निशाना बनाया। जब साहिर साहिब कहते हैं:

बहुत दिनों से है यह मश्ग़ला सियासत का,

कि जब जवान हों बच्चे तो क़त्ल हो जायें।

बहुत दिनों से है यह ख़ब्त हुक्मरानों का,

कि दूर-दूर के मुल्कों में क़हत बो जायें॥  

अपनी  इन पंक्तियों में साहिर साहिब बहुत कुछ कहते हैं जो आज भी प्रासंगिक है। आज फिर इन पंक्तियों को बुलंद आवाज़ में हर गली मोहल्ले में दोहराये जाने की ज़रूरत शिद्दत से महसूस की की जा रही है।  इस फ़र्ज़ को निभाने वालों में अग्रणी  हैं  शायरा जसप्रीत कौर फलक और उनकी टीम के सभी सदस्य। 

साहिर लुधियानवी साहिब की सौवीं जन्म शताब्दी पर कविता कथा कारवाँ संस्था की ओर से  शहीद भगत सिंह नगर में रंगों नूर की एक महफिल का आयोजन किया गया। इसमें न सिर्फ लुधियाना शहर के बल्कि दूसरे राज्यों की नामी-गरामी शख्सियतों ने भी हिस्सा लिया। कार्यक्रम का  सफल संचालन कमलेश गुप्ता जी ने किया। संस्था की सचिव रश्मि अस्थाना ने स्वागती शब्द कहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मशहूर शायर सरदार पंछी जी थे। विशिष्ट अतिथि गवर्नमेंट कॉलिज फॉर गर्ल्स की प्रिन्सिपल डॉ सुखविंदर कौर जी थीं। गेस्ट ऑफ ऑनर डॉ खालिद आज़मी जी थे (प्रोड्यूसर उर्दू  विभाग दिल्ली दूरदर्शन)।कविता कथा कारवाँ की अध्यक्षा जसप्रीत कौर फ़लक के साथ/साथ  ईरादीप त्रेहान, छाया शर्मा और डॉ समीर बेहतवी जी (उर्दू शायर  सहारनपुर),ने साहिर जी के जीवन पर हुई परिचर्चा में भाग लिया।

सुरों की सरताज़ शख्सियतों-डॉ अशोक धीर, डॉ अश्विनी कौर, सुखविंदर लाभ, सुखविंदर कौर, रीना गोयल,  सरोज वर्मा, शैली वधवा (मेंबर ऑफ क्रिएटिव राइटर ग्रुप कविता कथा कारवाँ)  ने अपने जादुई सुरों से इस अवसर पर साहिर लुधियानवी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की ।शहर की मशहूर हस्तियों और साहित्य प्रेमियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया । 

इस मौके पर मंच संचालिका श्रीमती कमलेश गुप्ता को संस्था की तरफ़ से 'बेस्ट एंकर अवार्ड' का सम्मान देकर सम्मानित किया गया।

खन्ना से विशेष रूप से पधारे,धर्मेंद्र शाहिद जी ने धन्यवाद शब्द कहे। संस्था की रूहें रवाँ और अध्यक्षा जसप्रीत कौर फ़लक  ने सभी साहित्य प्रेमियों का इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया। 

Tuesday, October 13, 2020

डा. सुरजीत पात्र की काव्य रचना बनी जसप्रीत फलक की प्रेरणा

 कविता, कथा कारवां के मंच ने करवाई किसानी पर विशेष चर्चा 


लुधियाना
: 12 अक्टूबर 2020: (हिंदी स्क्रीन ब्यूरो)::

शायर का मन बेहद संवेदनशील होता है। जब किसान घर बाहर छोड़ कर रेल पटरियों आ गये तो कलमकारों के दिल भी उठे।  उनकी खेती, उनकी मेहनत, कृषि से उनका इश्क-जब सब कुछ पूंजीपतियों के हवाले किये जाने साज़िशें कानून बनने लगीं तो शायर का अंतर्मन भी दहल उठा।  

डॉ. सुरजीत पातर जी की कृषि पर आधारित कविता 

"एह बात  निरी एनी ही नहीं  

ना ऐह मसला सिर्फ किसान दा ऐ" 

आयोजन का आधार बनी। इसी कविता को एक प्रभावशाली प्रेरणा कर जसप्रीत फलक बुद्धिजीवियों, शिक्षण के महारथियों और युवाओं को भी किसानों के दर्द और संघर्ष  की तरफ अग्रसर करने में  सफल रही। इश्क की बातें बहुत हो चुकी अब तो समय की नब्ज़ पर हाथ रख कर कुछ कहना आवश्यक हो गया था। इसी भावना से सभी उपस्थित सम्मानीयजनों का स्वागत किया गया। किसानों और किसानों को दरकिनार करके न तो खुशहाली सम्भव है और न ही सच्ची देशभक्ति। 

साहित्यिक और  सांस्कृतिक मंच कविता कथा कारवांँ की तरफ से आधुनिक कृषि में युवाओं की शमूलियत पर ऑनलाइन विचार चर्चा की गई जिसमें पंजाब के खेती माहिरों व प्रगतिशील किसानों द्वारा शिरकत की गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ अध्यक्षा जसप्रीत कौर फ़लक ने सभी का स्वागत करते हुए किया। 

पंजाब के जॉइंट डायरेक्टर (कृषि) डॉ बलदेव सिंह बतौर मुख्य मेहमान शामिल हुए। उन्होंने बताया कि कृषि को किस प्रकार लाभदायक बनाया जा सकता है। कृषि क्षेत्र में हुनर विकास की बहुत संभावनाएं हैं उन्होंने कृषि के आधुनिक यंत्रों की जानकारी और उनके इस्तेमाल के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि किसानों को अपनी पराली को नहीं जलाना चाहिए पराली के धुएं से करोना बढ़ने की संभावना पैदा हो सकती है।  डॉ बलदेव सिंह ने उन नौजवान प्रगतिशील किसानों की मिसाल दी जिन्होंने कुछ हटकर किया और कृषि से अधिकतम मुनाफा कमाया है। पीएयू के साबका प्रोफेसर दलजीत सिंह ने कृषि के प्रगतिशील हुनर सीखने और उन्हें अमल में लाने की बात की और इसे व्यवसाय के तौर पर किस तरह अपनाना चाहिए इन सब बातों को बताया सीटी यूनिवर्सिटी के डीन एकेडमिक डॉ बक्शी ने कहा कि कृषि उद्योग के साथ जुड़े उद्योगों को बढ़ावा देने की आवश्यकता है कृषक जसवीर सिंह गुलाल ने सारे बताया कि परिवार में मिलजुल कर बागवानी का कार्य कर घर में भी खेती कर सकते हैं। पतरस गिल ने किसानों पर एक मार्मिक गीत 

"ख़री फसल ते चल दियां तवीयां, साडी हिक उत्ते फिर दिया छवियां, 

सब भुर गईयां सधरां जो नवीयां,  

चढ़े कर्जे ही उतार दे  मर गए, 

साडे पिंडेयां ते मारां दे निशान ने" 

और इसी तरह अन्य शायरों ने भी किसान के दर्द को बहुत ही कलात्मक अंदाज़ में प्रस्तुत किया।  बात बेशक पराली जलाने के मुद्दे को लेकर शुरू हुई लेकिन किसानों पर चढ़े क़र्ज़ और उसके शोषण पर भी भी काव्य चर्चा हुई:

प्रभलिखारी ने किसानों के प्रति एक संवेदनशील कविता पेश की:

ओह हक्कां दे लई लड़दा ए, 

ओह राखी फसल दी करदा हे,  

ओह अपने आप विच पूरा हे,  

ते लोकां नू पूरा कर दा ए" 

आयोजन को समाप्ति की तरफ ले जाते हुए मौजूदा संघर्ष पर भी गहन चर्चा हुई। पंजाब और देश के हालात पर भी विचार विमर्श हुआ। 

डॉ. जगतार धीमान,रजिस्ट्रार सी टी यूनिवर्सिटी ने कृषि की जानकारी देते हुए  मंच का संचालन बखूबी किया।


Sunday, October 4, 2020

हाथरस मे घटी लड़की के बलात्कारोपरांत कत्ल की लेखकों ने भी निंदा की

 कविता कथा कारवां द्वारा गांधी जयंती पर हुआ आयोजन 


लुधियाना
: 4 अक्टूबर 2020: (हिंदी स्क्रीन ब्यूरो)::
 

देश की मौजूदा हालत पर जागरूक नागरिक  बन कर नज़र रखने वाले सभी शायर और लेखक भी बेहद चिंतित हैं। हाथरस में हुई जघन्य हत्या ने सभी को हिला कर रख दिया है। लेखन और शायरी को समर्पित गंभीर संगठन "कविता कथा कारवां" की तरफ से हुए आयोजन में स्पष्ट तैर पर यह आवाज़ बुलंद हुई कि आज वह भारत तो कहीं नज़र ही नहीं आ रहा जिसके सपने महात्मा गांधी जी ने देखे थे। सीमा पार सक्रिय दुश्मनों को ललकारने वाले शास्त्री जी अगर आज हमारे दरम्यान होते तो सबसे पहले सीमाओं के अंदर बैठे समाज दुश्मनों को सबक सिखाते। अफ़सोस के  निर्भया कांड के बाद भी ऐसी जघन्य  और अमानवीय वारदातें बार बार हुईं।  देश की बहु बेटियों के लिए कोई छोटा सा कोना भी सुरक्षित नहीं। कभी कठुआ,  कभी उन्नाव और अब हाथरस। बहुत दुखद और चिंतनीय स्थिति बन चुकी है।  गौरतलब है कि यह आयोजन भी सच बोलने की जुर्रत दिखाने वाली हिम्मतवर शायरा जसप्रीत कौर फलक की देखरेख में हुआ।  

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व  प्रधान मंत्री  श्री लाल बहादुर शास्त्री  जी  के जन्मदिन 2 अक्टूबर को मनाने के लिए संस्था कविता कथा कारवाँ के तहत,यू ट्यूब लाइव कार्यक्रम करवाया गया जिसमे विचार गोष्ठी, कवि सम्मेलन आदि  कार्यक्रम आयोजित किए गए। आज के लिए  महात्मा गाँधी जी  व श्री  लाल बहादुर शास्त्री जी के विचारों की सार्थकता  पर'  कविता पाठ एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम सुश्री शैली वधवा  ने 'रघुपति  राघव राजा राम' से कार्यक्रम का प्रारंभ किया। मंच की अध्यक्षा जसप्रीत कौर फ़लक ने सभी प्रतिष्ठित जनों का मंच पर स्वागत किया। अनेक सम्माननीय  कवियों  ने कविता के माध्यम से अपने विचार पेश किए । उन्होंने कहा कि बढ़े दु:ख को बात है कि आज भारत मे ऐसा कुछ  फिर  से हो रहा है जिसकी गांधी जी  भर्त्सना किया करते थे। डा अनु मेहता, रिशमजोत संघा विरक, आकाश ठाकुर, ज्योति बजाज, प्रभदयाल, इरादीप तरेहण, गुरमीत कौर, डा गोकुल  क्षत्रीय, डा अनु  शर्मा  कौल,   हरदीप विरदी, डा सुमन शर्मा और  शैली वाधवा ने अपनी भावनाओं को कविता के माध्यम से वयक्त किया।  भावनाऐं गांधी जी  व श्री लाल बहादुर शास्त्री जी को समर्पित रहीं।  हाल ही मे हाथरस  मे घटी लड़की के बलात्कारोपरांत कत्ल  की घिनौनी घटना  की निंदा की गई क्यूंकि इस घटना ने सभी को उद्धेलित कर रखा था। 

 डा जगतार धीमान ने अपने भाषण में  गाँधी जी  तथा श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन  सिद्धांतों का ज़िक्र करते हुए  बुरा न सुनने, बोलने व देखने के साथ साथ  अहिंसा, शांति, सच्चाई, सहिष्णुता, आदि  की आज  अधिक आवश्यकता को दरसाया। उन्होंनें गांधी  व शास्त्री जी श्रद्धांजलि देती हुई अपनी कविता भी पढ़ी। अध्यक्षा  जसपरीत  कौर फलक ने कहा कि आज विश्व स्तर पर गांधी जी की  के दर्शन व जीवन  शैली की बढती हुई पसंद  का जिक्र करते हुए कहा किआज युवा वर्ग को देशभक्ति के साथ साथ अहिंसा को अपनाने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। इसी के साथ मैडम फ़लक द्वारा सभी अतिथियों को धन्यवाद दिया गया और  शुभकामनाएं देकर  अंत में राष्ट्रगान के साथ सभा का समापन किया गया।


Wednesday, September 30, 2020

कविता, कथा कारवाँ ने लॉकडाउन में भी बनाया नया रेकार्ड

 जसप्रीत कौर फलक के मार्गदर्शन में जारी रहा चुनौती भरा सफर  


लुधियाना
: 30 सितंबर 2020: (रेक्टर कथूरिया//हिंदी स्क्रीन)::

कोरोना युग का लॉक डाउन तो अपनी भयावह स्मृतियों के कारण याद रहेगा ही। ज़िंदगी का अचानक ठिठक जाना और मध्यवर्गीय  छोटे छोटे कारोबारों का दम तोड़ जाना काले दौर के तौर पर हमेशां याद रखे जायेंगे लेकिन इस सब के बावजूद जो साकारत्मक बात याद रखी जाएगी वह है ऐसे भयानक दौर में भी शायर वर्ग की हिम्मत। ज़िंदगी की रफ्तार के सामने लॉक डाउन की दीवार खड़ी होने के बावजूद शायर चलते ही रहे चलते ही रहे। इनके काफिले नहीं रुके। शायरों  ने इन दीवारों में से भी दरवाज़े निकाले। अंधेरों को भी उजालों में बदला।  रुकावटों  को भी अपनी सीढ़ी बनाया और लगातार चलते रहे। मिलने जुलने और सभा सम्मेलनों पर बंदिश लगी तो शायर वर्ग ने ज़ूम और गूगल मीट का सहारा लिया लेकिन रूबरू होना नहीं छोड़ा। शायर गाते रहे, "चले चलो कि वो मंज़िल अभी नहींआई।" अंसभव राहों पर चलते हुए ये शायर लोग जोश में भी रहे और होश में भी रहे। जानीमानी शायरा डा. कविता किरण के शब्दों में कहें तो इस काले स्याह दौर में भी लगातार चलने वाले ये शायर लोग मानों कह रहे थे:   

नामुमकिन को मुमकिन करने निकले हैं,

हम छलनी में पानी भरने निकले हैं।

                                आँसू पोंछ न पाए अपनी आँखों के

                               और जगत की पीड़ा हरने निकले हैं।

पंजाब, हरियाणा और अन्य उत्तर भारतीय राज्यों में सरगर्म रहे काफिलों में से एक का ज़िक्र हम यहां भी कर रहे हैं। "कविता, कथा कारवाँ" हमेशां की तरह जसप्रीत कौर फलक  के मार्गदर्शन में लॉक डाउन के दौरान भी सरगर्म रहा। न तो कोरोना रोक सका न ही लॉक डाउन। 

जानीमानी शायरा फलक अपनी नई सरगर्मी के संबंध में कहती है:आजकल की परिस्थितियों को देखते हुए संस्था कविता कथा कारवाँ के तहत ,यू ट्यूब लाइव कार्यक्रम ,राष्ट्रीय हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में 14 से लेकर 28 सितम्बर करवाए गए। जिसमे विचार गोष्ठी, कवि सम्मेलन आदि  कार्यक्रम आयोजित किए गए।अतिम चरण में  भविष्य में हिन्दी की सम्भावनाओं पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। सर्व प्रथम श्रीमती रश्मि अस्थाना  ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का प्रारंभ किया। मंच की अध्यक्षा जसप्रीत कौर फ़लक ने सभी प्रतिष्ठित जनों का मंच पर स्वागत किया। अनेक सम्माननीय शिक्षाविदों ने हिंदी की समृद्धता पर अपने विचार पेश किए । उन्होंने कहा कि भले ही आज भारत की सभी भाषाओं ने अपना वर्चस्व स्थापित कर लिया है लेकिन इसके बावजूद हिंदी भाषा ही सर्वेसर्वा  है। मुख्य अतिथि के रुप में  डा. विनोद कुमार तनेजा ने हिंदी भाषा के महत्व  के विषय में  बताया कि आज हिंदी विश्व स्तर पर हिंदी की मान्यता अति आवश्यक  होती जा रही है और विदेशों का हिंदी के प्रति रुझान बहुत तेज़ी से बढ़ता जा रहा है। संचार एवं संपर्क भाषा के रूप में हिंदी भारत की आत्मा है। इस प्रकार हिन्दी पखवाड़े के अंतिम चरण पर "कविता कथा कारवाँ" मंच को गौरवान्वित करने के लिए उपस्थित मुख्य अतिथि डॉ विनोद कुमार तनेजा, वरिष्ट अतिथि डॉ धर्मपाल साहिल और किरण साहनी  के साथ-साथ  विद्वतजन, बुद्धिजीवी, आचार्य, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ ब्रह्मदेव,  डॉ राजेन्द्र जैन, डॉ विनोद कुमार, डॉ कुलदीप सिंह इत्यादि सभी ने सारगर्भित परिचर्चा की। डॉ राजेन्द्र साहिल ने अत्यंत कुशल मंच संचालन किया और धन्यवादी शब्द माननीय रश्मि अस्थाना जी ने कहे। इसके साथ ही एक सफल और सार्थक परिचर्चा सम्पन्न हुई। कार्यक्रम के प्रारंभ से लेकर अंत तक मंच का संचालन डॉ राजेन्द्र साहिल जी ने बहुत ही खूबसूरत अंदाज से  किया। मंच कविता कथा कारवांँ कीअध्यक्षा प्रो जसप्रीत कौर फ़लक द्वारा सभी अतिथियों को धन्यवाद दिया गया और अंतरराष्ट्रीय हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देकर अंत में राष्ट्रगान के साथ सभा का समापन किया गया।

एक फिर शायर वर्ग ने साबित किया:

हम रुकते नहीं  

हम थकते नहीं!

चाहे आये कोरोना 

या 

हो  लॉक डाउन!                                    प्रस्तुति--रेक्टर कथूरिया 


Wednesday, April 8, 2020

क्रिएटिव राइटर्स ग्रुप ने लॉक डाउन के दौर में भी कराया मुशायरा

इस बार का विषय था पत्ते, जिन पर बहुत ही खूबसूरती से लिखा गया
लुधियाना: 7 अप्रैल 2020: (रेक्टर कथूरिया//हिंदी स्क्रीन)::
कोरोना का कहर टूटा तो इससे बचाव के लिए लॉक डाऊन सबसे आवश्यक था। लॉक डाउन के बिना कोई और चारा  भी नहीं था लेकिन इसके लागू होते ही ज़िंदगी थम सी गई। लोग अपने अपने घरों में कैद हो कर रह गए। कोरोना के कारण हुए इस लॉक डाउन में हालत नज़रबंदी जैसी हो कर रह गई। दुनिया की रफ्तार एक दम थम गई। इस थमे हुए माहौल में वे लोग फिर भी सक्रिय रहे जो थमने जानते ही नहीं। वे लोग जिन्हें तूफानों के सामने चिराग जलाने की हिम्मत नसीब में मिली है। जो वे लॉक डाउन की पालना करते हुए नहीं थमे। घरों में कैद हो कर भी वे  नहीं रुके। उनकी सोच चलती रही। उनके जज़्बात चलते रहे। उनकी कलम भी चलती रही। कोरोना ने उन्हें अपने अपने घरों में कैद तो करवा दिया लेकिन उनके ख्यालों की उड़ान जारी रही। युवा कलमकारों के दिलों की धड़कन जसप्रीत कौर फलक ने इस दिशा में बहुत ही शिद्दत से सोच विचार की। इस गहरी सोच विचार के बाद एक स्पेशल किस्म का आईडिया उनके दिमाग में उतरा। बात बहुत ज़बरदस्त थी लेकिन उसे प्रेक्टिस में लाना आसान भी नहीं था। इसे सोचना तो  मुश्किल था ही लेकिन इसे लागू करके दिखाना और भी मुश्किल था। फिर उन्होंने यह आईडिया वरिष्ठ कलमकार और विज्ञानी डाक्टर जगतार सिंह धीमान के साथ भी शेयर किया और इसकी सफलता के लिए उनका आशीर्वाद मांगा।  बात डाक्टर धीमान के भी दिल को लगी। उन्होंने भी इस पर गंभीरता से सोचा। उनके अंतरमन में बैठे कवि ने इसे अपने ढंग से सोचा, उम्र भर विज्ञान का अध्यन करने वाली सोच के सिस्टम ने अपने ढंग से सोचा और रजिस्ट्रार के पद पर बैठे प्रशासक ने अपने नज़रिये से अपना मशवरा दिया। फैसला हुआ कि अपने अपने घर में बैठ कर साहित्य की सरगर्मी चलाई जाये। एक ऑनलाइन मुशायरा शुरू किया जाये जिसमें नयी उम्र के कलमकारों को पहल दी जाये। बस यहीं से शुरू हुआ एक विशेष मुशायरा। इसमें कोरोना का दर्द भी था,कोरोना की बंदिशें भी और लॉक डाउन की ज़िंदगी के कड़वे मीठे अनुभव भी। यह आइडिया पत्रकारिता में उम्र गुजरने वाले अश्वनी जेतली को भी बेहद जचा और उन्होंने आखिर मूल तौर पर तो वह भी शायर ही ठहरे। शायरी ने युवा अवस्था में ही बहुत जनून में थी और बाद में पत्रकारिता ने भी अपना रंग उनकी शख्सियत में जोड़ दिया। वह भी इस काफिले में शामिल हो गए। उसके बाद शुरू लॉक डाऊन के नियमों की पालना करते हुए मुशायरा कराने का सिलसिला। अब यह सिलसिला हर रोज़ चलता है। हर रोज़ ही कोई नया विष भी सुझाया जाता है। नयी कलमों प्रोत्साहित करने के लिए उनका मार्गदर्शन भी होता है और आलोचना भी। देखिये इसका थोड़ा सा रंग यहाँ भी , इन रचनाओं को विस्तृत रूप से अलग से भी प्रकाशित किया जा रहा है। साहित्य स्क्रीन में भी। 
जब इस ग्रुप में पत्तों पर कुछ लिखने को कहा गया तो गुरवीर सियाण ने लिखा:
पत्तों जैसे बन सकते हो क्या..!
हवाओं से लड़ सकते हो क्या..!
है क्या तुझमें इतनी क़ुव्वत..!
खुशी-खुशी झड सकते हो क्या..!
पत्तों जैसे बन सकते हो क्या..!
इसी तरह सिद्धार्थ ने भी इसी विषय पर बहुत ही सफलता से अपना हाथ आज़माया। उन्होंने कहा:
 बात पेंड़ो की,शाखा की हर कोई करता है,
बिछड़े हुए पत्तों की कौन सुना करता है।।
ये जो नए हैं डाली पर शान से खड़े हैं,
कल गिर जो गए तो बेजान से पड़े हैं।।
कालेज की छात्रा नवयोवना शायरा सारा सैफी ने तो कमाल ही कर दिया। भावनायों को बहुत ही संगीतमय अंदाज़ में प्रस्तुत करते हुए आज के इंसान पर गहरी चोट भी की:
सूखा पत्ता तेज़ हवा से 
उड़कर मेरे घर आया
इक ठोकर से मैनें उसको
जब आगे को सरकाया

बोला यूँ ना ठुकरा मुझको
मुझ पर भी हरियाली थी
पँछी भी सब खुश थे मुझसे
खुश मुझसे हर डाली थी
मैं तपता था कड़ी धूप में
करता था तुम पर साया

आज भी आग में जलकर मैं
सेक तुम्हें दे सकता हूँ
अपने ऊपर आज भी तेरे
 दुःख सारे ले सकता हूँ
 वो तो एक इन्सान है जिसने
 काम लिया और ठुकराया
सरू जैन साहिबा ने भी कमाल के अंदाज़ में अपनी बात कही। ज़रा आप भी पढिये:
यह सच है टूटा पत्ता
वापिस नहीं आता शाख़ पर।                                                             
पर नयी कोंपले फूटी                                         
अक्सर पतझड़ के बाद ही।
यह पत्ता टूटकर भी वफ़ा ही करे।                 
कितनी सुंदर चाह लिए दिल में।                         
चाहे मैं बिछुड़ूँ भी पेड़ से;                                 
फिर भी यह तो हरा भरा रहे।
इसी तरह कार्तिका सिंह ने भी पत्तों पर लिखते हुए उम्र और इंसानी ज़िंदगी की व्यथा को ही लिखा:
 पत्ते बस पत्ते होते हैं!
उग आते हैं--झड़ जाते हैं!
हरे रंग से पीले रंग तक 
रोज़ कहानी कह जाते हैं!
बात पते की कह जाते हैं!

Monday, March 9, 2020

कविता-कथा कारवां ने किया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शानदार आयोजन

नई और स्थापित कलमों ने अपने कलाम से समाज को झंकझौरा
लुधियाना: 8 मार्च, 2020: (*हिंदी स्क्रीन टीम)::
सतलुज क्लब में आज आयोजित साहित्यिक कार्यक्रम कई मायनों में अलग था। बिलकुल  सुखद अहसास। 
साहित्यिक और अन्य विविध क्षेत्रों से सबंधित लोगों से भरी यह सभा उस प्यार का अहसास करवा रही थी  जो आजकल ऐसे आयोजनों से लुप्त होता जा रहा है। एक लंबे समय के बाद यह अनोखी लेकिन सुखद सभा देखी जिसमें सब कुछ सुचारू रूप से चल रहा था। सारा कार्यक्रम घड़ी की सुइयों के अनुसार चल रहा था। यूं लगता था जैसे  उपस्थित लोगों के दिलों का प्राकृतिक सौंदर्य बाहर सभी के सामने भी व्यक्त हो रहा हो। बहुत से अन्य आयोजनों की तरह यहाँ कोई किसी को मंच से घूर नहीं रहा था। कोई भी मनमानी करने या करवाने के लिए अपनी आँखों से किसी को कोई ऐसा इशारा नहीं कर रहा था कि ऐसा नहीं ऐसा करो।
यह एक  ऐसा आयोजन था जिसमें न तो किसी पार्टी के हक में कोई नारे लग  न ही और न ही किसी राजनीतिक दल का विरोध या समर्थन हो रहा था। केवल कलम का रंग और महिलाओं की स्थिति-इसी पर था सारा फोकस। कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर  ही ध्यान केंद्रित किया गया था। अपने इस मकसद को सफल बनाने के लिए शायरी भी हो रही थी, साहित्य चर्चा भी, सम्मान भी और पैनल चर्चाएँ भी।  सब कुछ बहुत दिलचस्प था।सबसे बड़ी बात यह कि आज का यह साहित्यिक आयोजन गुटबंदियों और तिकड़मबाज़ियों से पूरी तरह मुक्त था।
इस कार्यक्रम का आयोजन सतलुज क्लब लुधियाना में कविता-कथा कारवां की तरफ से किया गया था। यह संगठन पूरी तरह साहित्य को समर्पित है। इस कार्यक्रम ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को बहुत ही सशक्त ढंग से मनाया। पूरे आयोजन को संस्थान की अध्यक्षा जसप्रीत कौर फलक के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। किरण बाला (आईआरएस) संयुक्त आयुक्त जेएसटी, जालंधर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। विशिष्ट अतिथि किरण साहनी भाषा विभाग पंजाब थे। महिलाओं से सबंधित मुद्दे बहुत प्रमुखता से। 
उभरती हुई युवा कलमों में जो अधिकतर कालेज की लड़कियां थीं उनके कविता पाठ  शुभारम्भ रमा शर्मा द्वारा किया गया। जबकि रश्मि अस्थाना ने मंच का संचालन किया। वाणीप्रीत कौर, रूप कंवल, सारा, दीपिका, कार्तिका, अयान सूद और लखविंदर कौर ने कविता पाठ किया। प्रख्यात कवियों के सत्र का मंच संचालन अनु शर्मा कौर ने किया। सुश्री सरिता जैन और डाक्टर सीमा ग्रेवाल ने भी कविता का पाठ किया।
इसके बाद सम्मान पत्र देकर सभी को सम्मानित किया गया। पार्थ पुरस्कार दीप्ति सलूजा को दिया गया। मदर टेरेसा अवार्ड प्रकाश कौर (यूनिक होम जालंधर) को दिया गया जो छोटे बच्चों के पालन पोषण उल्लेखनीय काम कर रही हैं।  माता गुजरी पुरस्कार मनराज कौर को, दिलीप कौर टिवाणा पुरस्कार इंद्रजीतपाल कौर को, राजबीर कौर राव पुरस्कार पुष्पिंदर कौर को,वाग्देवी पुरस्कार प्रिंसिपल प्रवीण शर्मा को दिया गया।
इस कार्यक्रम के दौरान ही जसप्रीत कौर फलक की काव्य पुस्तक 'रेत पर रंगोली' का दूसरा संस्करण भी लोगों के सामने प्रस्तुत किया गया था। इसी तरह, यह पुरस्कार ग्रैंड-मदर अवार्ड संतोष गुप्ता, कमला कौशल, निर्मल खन्ना, हरजीत कौर गोगिया और सत्या बजाज को दिया गया। जसप्रीत कौर फलक पूरे कार्यक्रम की जान रहीं। इस शानदार कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए दर्शकों द्वारा भारी संख्या में  बधाई दी गई। इस अवसर पर एक फोटो प्रदर्शनी का भी आयोजन किया  गया। अमलतास की इन तस्वीरों  को क्लिक किया था जानीमानी शायरा जस प्रीत कौर ने। जस प्रीत की इन तस्वीरों ने हाल ही में इन तस्वीरों ने हाल ही बहुत लोकप्रियता हासिल की है और दिखाया है कि कुछ सीखने या करने का जनून हो तो किसी भी उम्र में कौशल हासिल किया जा सकता है। लोग जस प्रीत शायरा को कैमरे से कविता लिखने वाली शायरा  जानते हैं।  
आज जस प्रीत ने एक और कमाल दिखाया। टप्पे सुनाते सुनाते उन्होंने गया-तेरे विच्चों रब्ब दिस्सदा, तनुं सजदा मैं तां कीता। इसी तरह अन्य मेहमानों ने भी अपना अपना कमाल दिखाया। 
जालंधर से आई मोहतरमा नूपुर संधू ने लड़कियों की वशिष्ठता पर एक खास नुक्ता उठाया। उन्होंने कहा  कि लड़कों से उनकी तुलना न करें। मत कहो हमारी बेटी एक लड़के की तरह है। ऐसा कह कर वास्तव में लड़कों को उच्च  बताने की कोशिश की जाती है और लड़कियों को अपमानित किया जाता है। लड़कियों को लड़कों की तरह बुलाना एक तरह से लड़कियों का अपमान है।
कार्यक्रम में उपस्थित साहित्य जगत के लेखक, संपादक और कवि राजेंद्र साहिल ने कहा, मैं हमेशा अपनी बेटी को बेटी कहकर खुश होता हूं। इस प्रकार एक विचार शुरू हुआ कि बेटी को बेटी कहा जाना चाहिए। कई लोगों ने अपनी सोच को  में मिलाया जिसे आज की विशेष उपलब्धि कहा जा सकता है। विभिन्न कॉलेजों की युवा लड़कियों ने अपनी कलम का रंग दिखाया और कमाल कर दिया। 
उनकी शायरी में महिलाओं के साथ होने वाली ज्यादतियों का जिक्र था, लेकिन रोना नहीं था। इस उत्पीड़न के खिलाफ एक जोरदार संघर्ष की घोषणा की गई थी। "भविष्य हमारा है" - इस स्वर का जाप था। 
इस आयोजन में जालंधर, अमृतसर, हिसार, चंडीगढ़, दिल्ली और अन्य शहरों के व्यक्ति शामिल थे। अपनी विकलांगता को व्यक्त करने में एडवोकेट दीपू सलूजा का साहस एक मिसाल था। इसी तरह बठिंडा से पहुंची मैडम सीमा ग्रेवाल ने कई शानदार बातें कही। उन्होंने अपनी खूबसूरत किताब के बारे में हिंदी स्क्रीन की टीम से भी बात की।
डाक्टर बबीता जैन, प्रो.साल भारद्वाज, मैडम रमा शर्मा, मैडम अनु शर्मा, सरिता जैन, मैडम जतिंदर कौर संधू, मिस वनिता, श्वेता शर्मा और अन्य।   इनकी बातें दिल में उतरते समय हम सभी को कुछ करने की प्रेरणा मिली। इन सभी रिपोर्टों को भी अलग से प्रस्तुत किया जा रहा है। इस आयोजन के आठ अलग-अलग खंड थे और हर भाग का प्रधानगी मंडल और मंच सचिव अलग था।
कुल मिलाकर, यह एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का आयोजन था जिसमें हिंदी, पंजाबी, अंग्रेजी और उर्दू से जुड़े  कलमकार भी मौजूद थे।  यह आयोजन लंबा अवश्य था, लेकिन फिर भी, दर्शकों और दर्शकों ने इस का आनंद लेना जारी रखा।
संपूर्ण कार्यक्रम के समापन में, डाक्टर जगतार सिंह धीमान, रजिस्ट्रार सी टी यूनिवर्सिटी ने अपने विचार दिए। अध्यापन से जुडी शायरा रश्मि अस्थाना ने धन्यवाद के शब्द कहे।
अंत में बात किताबों की भी। हो सकता है कि इस समारोह में किसी अतिथि का स्वागत न किया गया हो। जो कोई भी किताब सीमा ग्रेवाल और राजिंदर साहिल ह्यूरन को लेनी चाहिए, ने पुस्तक को सभी के लिए बहुत सम्मान और सम्मान के साथ प्रस्तुत किया। दिलचस्प तथ्य यह है कि ये किताबें सस्ती नहीं थीं। बहुत महंगे प्रिंट बहुत स्टाइलिश थे।
यदि किसी को भी कीमत चुकानी चाहिए, तो लेखक और प्रबंधक बहुत विनम्र थे और केवल इतना कहा कि उन्हें इसे पढ़ना चाहिए। मेहमानों ने घर-घर जाकर किताबें लीं।
(*हिंदी स्क्रीन टीम में इस आयोजन की कवरेज पर कृतिका सिंह, रेक्टर कथूरिया और अन्य सदस्य। कुछ और सामग्री देखें  हिंदी और पंजाबी  की कुछ दूसरी पोस्टों में)

Tuesday, March 3, 2020

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर होगा कविता कथा कारवां का विशेष आयोजन

आपके दिलों पर दस्तक देगा यह आयोजन तांकि आप जाग सकें
लुधियाना: 03 मार्च 2020: (हिंदी स्क्रीन ब्यूरो)::
समय की नब्ज़ पर हाथ रख कर उसे पहचानना और अगर सब कुछ विपरीत भी चल रहा हो तब भी अपने निश्चित उद्देश्य की ओर आगे बढ़ना सभी के बस में नहीं होता। अँधियों के सामने चिराग जलाने की हिम्मत हर किसी में कहाँ!  जसप्रीत कौर फलक और उनके सहयोगियों की टीम अपने संगठन कविता-कथा-कारवां के बैनर तले एक बार फिर लेकर आ रही हैं एक विशेष काव्य आयोजन। इस बार का आयोजन समर्पित होगा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को। महिला सशक्तिकरण के दावों का सच, क्या है आज भी समाज की हकीकत, कहां खड़े हैं हम सब...ऐसे बहुत से सवालों की चर्चा होगी लेकिन कविता के मधुर से अंदाज़ में। समझने वाले समझ जायेंगे और  जो नहीं समझना चाहेंगे उनके दिलों में भी एक तड़प तो उठा ही जायेगा यह आयोजन। कितने सच्चे हैं हमारे दावे? आपके दिलों पर दस्तक देगा यह आयोजन तांकि आप जग सकें। 
कविता- कथा- कारवाँ (रजि.) के तत्वावधान से जसप्रीत कौर फ़लक की अध्यक्षता में एक बैठक बुलाई गई। इस अवसर इस संस्था के सहयोगी सदस्यों विभा कुमारिया शर्मा, अनु पुरी, रश्मि अस्थाना, अनू कौल, जसविंदर कौर  ने भाग लिया। सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया कि-इस अवसर पर समाज के लिए समर्पित , समाज में जागरूकता पैदा करने वाली, विविध क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाली खेल,कला, साहित्य में महिलाओं वर्चस्व सिद्ध करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा।नई कलमों के साथ देश के विभिन्न क्षेत्रों से आमन्त्रित सुप्रसिद्ध कवयित्रियां  को कविता वाचन के लिए पहुचेंगी। समाज में नारी और उसकी स्थिति पर विचार गोष्ठी आयोजित किया जाएगा जिसमें समाज के कुछ प्रतिष्ठित व जिम्मेदार नागरिकों को विचार- विमर्श के लिए आमंत्रित किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन स्मृति प्रतीक चिन्ह तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर के किया जाएगा। सम्पूर्ण कार्यक्रम 8 मार्च को सतलुज क्लब में ठीक 10:30 बजे प्रारम्भ होकर 1:30 बजे सम्पन्न होगा।  इसमें कौन कौन शामिल होगा इसका विस्तृत विवरण भी आजकल में ही जारी किया जायेगा।  अपने कैलेंडर पर भी निशान लगा लीजिये और डायरी पर भी। इस आयोजन में आ कर आप फायदे में ही रहेंगे।दिमाग में ज्ञान और दिलों में संवेदना जगायेगा यह आयोजन।