Showing posts with label Mushayra. Show all posts
Showing posts with label Mushayra. Show all posts

Wednesday, February 14, 2024

तहज़ीब द्वारा 16 वां राष्ट्रीय मुशायरा 18 फरवरी को

Wednesday:14th February 2024 at 13:02 

इस मुशायरे में शिरकत कर के  सकेंगे बहुत सी अनमोल यादें 


लुधियाना
: 14 फरवरी 2024: (छाया शर्मा//हिंदी स्क्रीन डेस्क):: 

बाग़ में धीमी-धीमी चलती हवा पौधों को झूमने लगा देती है और फूलों से ख़ुशबू लेकर दूर-दूर तक फैला देती है। यही हवा सोये हुओं को जगाने का काम भी करती है। लुधियाना के 16वें कुल हिंद मुशायरे में शायरी की कुछ ऐसी ही हवा चलने वाली है। 

ख़ास और ख़ूबसूरत बात ये है कि इस मुशायरे में शिरकत कर रहे सभी शायर इसी मंद-मंद चलने वाली पुरवाई के नुमाईंदा शायर हैं। आपकी शाइरी, सुनने वालों के ज़ह्न से होते हुए सीधा दिल में जगह बना लेती है। तहज़ीब द कल्चर ऑफ लव सोसाइटी को ये शरफ़ हासिल हुआ है कि लुधियाना शहर के सुख़न फ़हम लोगों को ऐसे बेहतरीन शायरों से रू-ब-रू किया जाए।

तो आइये 18 फ़रवरी, इतवार को शाम 4:30 बजे नेहरू सिद्धांत केंद्र, फ़िरोज़ गाँधी मार्केट लुधियाना में इस शानदार मुशायरे का लुत्फ़ उठाने के लिये। मुशायरा की तैयारी संबंधी एक एग्जीक्यूटिव मीटिंग विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड में रखी गई जिसमें अनिल भारती, मुकेश आलम,प्रोफेसर सुरेंद्र खन्ना, अशोक धीर, राकेश खरबंदा, छाया शर्मा, मनीष कक्कड़ व राजेंद्र शर्मा उपस्थित थे।

इस बार भी यह मुशायरा ऐतिहासिक साबित होगा और हर बार की तरह इस बार भी अपनी बहुत सी यादें छोड़ जाएगा। इसमें आप बहुत से जानेमाने शायरों को बहुत नज़दीक से देख सुन सकेंगे और उनके अंदाज़ कॉमन में बसा सकेंगे। 

गौरतलब है कि यह मुशायरा कुछ बहुत ही गहरी यादों के सिलसिले को आगे बढ़ाता है। दिल से जुडी यादें। दोस्ती से जुडी यादें। करीब 17  बरस पहले जनाब मुकेश आलम साहिब के एक मित्र हुआ करते थे सुखबीर टोनी साहिब। बहुत ही मिलनसार और संवेदनशील इंसान। उनका होना बहुत से लोगों की ज़िन्दगी के लिए बेहद ज़रूरी भी था।शायरी के लिए भी उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रहती। 

16 फरवरी 2019 के मुशायरे की एक यादगारी तस्वीर 

लेकिन अचानक एक वज्रपात हुआ और होनी हो के ही रही। उनका साथ हम सभी के साथ टूट गया। मौत ने उन्हें हमसे छीन लिया। उनकी याद में मुकेश आलम सहिब और अन्य दोस्तों ने इस मुशायरे की शुरुआत की। तब से मुशायरे का यह सिलसिला लगातार जारी है।

आखिर में जनाब राकेश खरबंदा जी के शब्दों में भी कुछ शब्द/कुछ पंक्तियां:

जिस पत्थर पर बैठ के मैंने याद किया था तुमको

आ कर देखो लोग उसे अब मंदिर बोल रहे हैं

प्यारे दोस्त सुखबीर टोनी की पाकीज़ा और लाफ़ानी याद में Tehzeeb - The Culture of Love की जानिब से लुधियाना का शानदार कुल-हिन्द मुशायरा 

👉इतवार, 18 फ़रवरी 2024 को शाम 4:30 बजे होने जा रहा है👈

आइए 'सुखबीर टोनी' की रूहानी शख़्सियत से मुलाक़ात करते हैं ❤️❤️

स्थान- नेहरू सिद्धांत केन्द्र, फ़िरोज़ गाँधी मार्केट, पक्खोवाल रोड, लुधियाना

निरंतर सामाजिक चेतना और जनहित ब्लॉग मीडिया में योगदान दें। हर दिन, हर हफ्ते, हर महीने या कभी-कभी इस शुभ कार्य के लिए आप जो भी राशि खर्च कर सकते हैं, उसे अवश्य ही खर्च करना चाहिए। आप इसे नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके आसानी से कर सकते हैं।

Tuesday, August 17, 2021

कविता कथा कारवां ने कराया एक यादगारी आयोजन

 17th August 2021 at 4:08 PM

 ज़ूम के ज़रिये शायरी से बुलंद किया तिरंगा 


लुधियाना
: 17 अगस्त 2021: (कार्तिका सिंह//हिंदी स्क्रीन)::

कुछ लोग बुरे हालात के बावजूद ही नहीं दबते। उनकी जीवेषणा इतनी मज़बूत होती है कि उनको कहीं से उखाड़ कर फेंक दो तो वे फिर से वहीं पर अपनी जगह बना लेते हैं जहां हालात उन्हें फेंक देते हैं। जब कोविड के चलते लॉकडाऊन हुआ तो तकरीबन सभी आयोजन बंद हो गए। अन्य शहरों की तरह लुधियाना के स्कूल, कालज और सांस्कृतिक केंद्र बंद भी हो गए पंजाबी भवन, गुरुनानक भवन और अन्य संस्थान में भी आयोजनों का सिलसिला बंद हो गए। गेट पर ताले लग गए। इनके साथ ही बंद हो गए इनमें होने वाली छोटी छोटी सभाओं के आयोजन। कुछ देर मिल बैठने का एक अच्छा स्थान बन चुका था पंजाबी भवन। एक वीरानी, एक उदासी, एक ख़ामोशी सी छा गई पंजाबी भवन में। सिर्फ कुछ पंछी चहचहाते थे, कुछ तितलियां आती रहीं बाकी सब बंद हो गया। 

इसके साथ ही एक तड़प सी जागने लगी उन लोगों के दिलों में जो कभी यहां अपने मुशायरे किया करते थे। कभी अपनी किताबों को रिलीज़ करने की खुशियां बांटा करते थे। तड़प उठने वाले इन लोगों में शायर थे, लेखक थे, रंगमंच कर्मी थे, अच्छे श्रोते थे, अच्छे दर्शक थे। कंटीन वालों को भी घाटे उठा कर जाना पड़ा। वीरानी और बढ़ गई। कोविड और लॉकडाऊन के इन कटु प्रभावों  याद किया जाता रहेगा। इनमें से कुछ लोगों ने सोचा आखिर कोई तो रास्ता होगा? कुछ तो बात बनेगी? कभी तो फिर से कलमों वालों के मेले सजेंगे? 

इन तड़पते लोगों में से एक खूबसूरत शायरा जसप्रीत कौर फलक भी थी। फलक आसमान को कहते हैं। इस मैडम का तख्खलुस ही फलक ठहरा। वह जब भी वक्त मिलता आसमान की तरफ देखती रहती जैसे कह रही हो हो खुदा से कि कुछ तो मेहर कर! कोई तो चमत्कार दिखा! आंसू उसके शब्दों में आ जाते! वह पूछती दुनिया भर को जोड़ने वाले कलमकारों के दरम्यान क्यों पैदा हुईं इतनी दूरिया? कब जाएगा कोरोना? कब खत्म होगा लॉकडाऊन?  उसके सवाल खुदा के दरबार तक पहुंचत्ते रहे। कहते हैं न-दिल से जो बात निकलती है असर रखती है। इन  दुआयों का भी जल्दी ही असर हुआ और बहुत अच्छा असर हुआ। खुदा का संदेश जल्दी ही धरती पर पहुँच गया। बात समझ में आ गई और वह बोल उठी-वे फूल खिल के रहेंगे जो खिलने वाले हैं!

आखिर शुरू हुआ ज़ूम का सिलसिला। ऑनलाइन आयोजन तेज़ी से आयोजित होने लगे। अपने अपने घर में बैठ कर एक दुसरे के सामने बैठने जैसा अनुभव इस नई तकनीक ने दिया। बहुत से संगठनों की खुशियां लौट आईं। यूटयूब पर किताबें रिलीज़ होने लगीं। फ़िल्में रिलीज़ होने लगीं। इन्हीं बहानों के ज़रिये कलम से जुड़े लोग फिर से एकजुट होने लगे, मिलने जुलने लगे।  

साहित्य और कला से जुड़े मंच कविता कथा कारवां के तत्वाधान में भी एक ऐसा ही आयोजन हुआ। पंद्रह अगस्त 2021 को  जूम ऐप द्वारा एक अन्तरराष्ट्रीय काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें  विदेश  और अपने देश के विविध प्रदेशों के कवि-कवयित्रियों ने हिस्सा लिया और स्वतंत्रता दिवस के पाक अवसर पर देश-प्रेम की भावना से ओत-प्रोत काव्य रचनाएँ  प्रस्तुत कीं और देश के अमर सपूतों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। 

डॉ राशि ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का आग़ाज़ किया। इस मंच की अध्यक्षा  जसप्रीत  कौर  फ़लक ने स्वागत-भाषण दिया और शहीदों को श्रद्धांजलिअर्पित करते हुए एक ग़ज़ल पेश की। रेडियो से जुडी दुनिया की जादूई शख्सियत डॉ रश्मि खुराना (इंग्लैंड) मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में विशेष रुप से उपस्थित थीं। डाक्टर रश्मि खुराना से पहली भेंट में ही मिलने वाला उनका कायल हो जाता है। उन्होंने भी ज़िंदगी के दुःख सहते हुए खुद को संतुलित रखा है। दिल में दर्द का सागर और चेहरे पर मुस्कान। यही खासियत है डाक्टर रश्मि खुराना की। जो लोग उन्हें आकाशवाणी जालंधर में मिलते रहे हैं वे इसे अच्छी तरह जानते हैं। उनकी किताब को भी कोविद ने बहुत देर रोके रखा। 

खैर बात तो मुशायरे की चल रही थी न। सुश्री मोनिका कटारिया ने बेहद जोशीले अंदाज में कार्यक्रम का संचालन किया। डॉ रश्मि  चोदा ने सस्वर सरस्वती वंदना गा कर कार्यक्रम का आगाज किया। डॉ दीप कमल (अमृतसर), डॉ अनु मेहता (गुजरात), कोमल दीप,डॉ सुमन शर्मा ज़ी (गुजरात),डॉ राजेश(जीरकपुर) की रचनाओं ने समा बाँध दिया और हमें सोंचने को मजबूर कर दिया कि हम देश के प्रति अपनी फर्ज़ अदायगी में कितने ईमानदार हैं। अंत मे मंच की सचिव रश्मि अस्थाना ने अपनी काव्य प्रस्तुति के साथ-साथ सभी सम्मानित गुणी जनों का धन्यवाद करते हुए सुश्री जसप्रीत कौर फ़लक के साहित्य प्रेम और कर्मठता की भूमि-भूमि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया ।राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।  जल्दी ही फिर से मिलने का वायदा करके यह आयोजन सम्पन्न हुआ। --कार्तिका सिंह