हिंदी स्क्रीन टीम

जल्द से जल्द भेजिए अपना संक्षिप्त विवरण और प्रस्ताव 


हिंदी स्क्रीन की सफलता के रास्ते में बहुत सी कठिनाइयां थीं लेकिन बहुत से लोग हमारे सक्रिय सहयोगी रहे हैं।
फील्ड से लेकर डेस्क तक श्रमिक की तरह हाथ बंटाने वाले लोगों ने बहुत सा काम भी करवाया और कई बार हौंसला भी दिया। यह सब कुछ इन लोगों ने हर बार बिना किसी स्वार्थ के किया। बदले में कभी कुछ नहीं चाहा। इसी तरह वित्तीय सहायता करने वाले भी बहुत सम्मान की भावना से सहायक बनते रहे। फील्ड में आनेजाने के साथ साथ इंटरनेट जैसे बहुत से खर्चे इन्हीं मित्रों और शुभचिंतकों के सहारे चलते रहे। इनकी सहायता और सहयोग तो लगातार मिलता ही है लेकिन हमारी कोशिश है कि यह लोग टीम के सक्रिय सदस्य के तौर पर अपने नाम के प्रकाशन के स्वीकृति दे दें। यह काम इन्हीं दिनों पूरा कर लिया जाएगा। इसके साथ ही इस सूची को आपके सामने रखा जाएगा। 

जो अन्य मित्र भी हिंदी स्क्रीन और हमारे अन्य सहयोगी प्रकाशनों के साथ नियमित या अनियमित रूप से जुड़ना चाहते हैं वो भी जल्द से जल्द अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर और संक्षिप्त विवरण भेजने का कष्ट करें। साथ ही  अपनी रचना और तस्वीर भी भेजें। 

आपके पत्रों की इंतज़ार रहेगी। 

ईमेल इस पते पर कर सकते हैं:              medialink32@gmail.com

वटसप इस नंबर पर कर सकते हैं:          +91 99153 22407 


No comments:

Post a Comment