Showing posts with label mehila Kavya Manch. Show all posts
Showing posts with label mehila Kavya Manch. Show all posts

Sunday, August 18, 2024

कवित्री सम्मेलन में महिला दुष्कर्मो पर गहरा खेद व्यक्त किया गया

Sunday 18th August 2024 at 12:18 AM

 इसके साथ ही दिया गया महिलाओं को सशक्त रहने का सुझाव 


पंचकूला: 17 अगस्त 2024:(कृष्णा गोयल//इनपुट-हिंदी स्क्रीन डेस्क)::

दुष्कर्मों की ख़बरों ने देश को हिला कर रख दिया है। दुनिया भर में इसकी चर्चा भी है। कुछ ज़्यादा पीछे न ही जाएं तो बात है 6 दिसंबर 2012 की जब निर्भया कांड की। उस कांड पर जितनी चर्चा हुई और जितने आंसू बहाए गए लेकिन वह सब कुछ मोमबत्तियां जलाने तक सीमित हो कर रह गया। न इस तरह की घटनाएं रुकीं और न ही लड़कियां और महिलाएं कभी सुरक्षित हो सकीं। निर्भया कांडा के बाद और भी जघन्य कांड हुए। 

अब कोलकाता तो ऐसी शर्मनाक वारदातों की शिखर बन के सामने आया है। अत्यंत शर्मनाक बात यह भी कि कोलकाता वाली इस वारदात के बाद भी कई जगहों पर इसी तरह की वारदातें होने की खबरें आईं हैं। सुबह अख़बार देखने से भी मन घबराता है। घर से बाहर कामकाज के लिए गईं हुईं बहु बेटियां जब तक घर नहीं लौट आतीं तब तक दिल दिमाग से चिंता नहीं हटती।   इन सभी का गहरा असर पड़ा नारी मानसिकता पर। शायरी और कला क्षेत्र से जुडी महिलाएं दिल दिमाग से आंदोलित भी हुईं लेकिन इसकी शक्ति और क्षमता नारी के पास कभी नहीं आई कि वह ऐसे तत्वों को सबक सिखाने वाले कानून बनवा सके या उन्हें लागू करवा सके। ऐसे में केवल कविता ही एक हथियार बचा था। उसका इस्तेमाल शायरी करने वाली महिलाओं ने बहुत अच्छे ढंग तरीके से किया भी। 

दिन शनिवार को चंडीगढ़ महिला काव्य मंच ने स्वतंत्रता दिवस के आह्वान पर एक कवित्री सम्मेलन का आयोजन सेक्टर 21 पंचकूला के हाउस नंबर 419 में श्री मोहित गर्ग कृष्णा गोयल एडवोकेट्स  के घर पर किया। इस मौके पर बहुत सी और नामी ग्रामी महिलाएं भी शामिल हुईं। 

इस यादगारी कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और पंचकुला उपाध्यक्ष रेणु अब्बी  के सरस्वती वंदना  से हुई जिस के बाद शहीदों को नमन करके  बांग्लादेश में हो रहे अत्याचारों पर शोक प्रस्ताव पास किया गया। कोलकाता की लेडी डॉक्टर की निर्मम हत्या पर सभी ने खेद व्यक्त किया। 

संगठन के संरक्षक डॉक्टर नरेश नाज़ ने महिलाओं को जागृत वा सावधान रहने का संदेश दिया। प्रोफेसर सुदेश मोदगिल नूर, जापान की महिला मंच की अध्यक्ष मुख्य मेहमान ने महिलाओं को फिजिकली सशक्त होने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया।  

ट्राई सिटी ब्रांच की अध्यक्षा सुनीता गर्ग ने  मंच का संचालन बहुत मनमोहक ढंग से करते हुए आपसी भाईचारे से मजबूत सामाजिक स्थिति की आवश्यकता पर ध्यान केंद्रित करवाया। ऑर्गेनाइजर कृष्णा  गोयल ने सभी महिलाओं को अपने लिए लाइसेंस समेत सुरक्षा यंत्र रखने का  सुझाव दिया।  मंजू चौहान चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी  मंच अध्यक्ष , सीमा शर्मा हरियाणा अध्यक्ष, डॉक्टर ज्योति शर्मा शिक्षा मंच अध्यक्ष, संगीता कुंद्रा चंडीगढ़ मंच अध्यक्ष,  गरिमा रेनू अब्बी पंचकूला मंच अध्यक्ष समेत  गुरविंदरजीत कौर,  डॉक्टर सुनीत मदान, विमला गुगलानी, मंजू खोसला, सीता श्याम, कुसुम धीमान दर्शना सुभाष पाहवा,  पूजा गर्ग, पुष्पा  हंस, संगीता पुखराज  संगीता शर्मा, सरोज चोपड़ा आशा रानी सभी कवित्रियों ने महिलाओं को अपनी रक्षा के लिए समर्थ रहने के लिए कविताएं पढ़ी। वंदे मातरम के नारों के साथ इस गोष्ठी का समापन हुआ। इस गर्मजोश महिला काव्य गोष्ठी से आनंदित हो सभी ने इसकी भूरी भूरी प्रशंसा की।******

कृष्णा गोयल,महिला मंच उपाध्यक्ष,पंचकुला ट्राइसिटी,पूर्व ज्वाइंट रजिस्ट्रार

Thursday, March 16, 2023

महिला काव्य मंच लुधियाना इकाई की मार्च माह की काव्य गोष्ठी

Thursday 16th March 2023 at 06:07 PM

सीमा भाटिया की अध्यक्षता में हुआ विशेष आयोजन 


लुधियाना: 16 मार्च 2023: (कार्तिका सिंह//हिंदी स्क्रीन):: 

करीब ढाई तीन बरस पूर्व लुधियाना में हिंदी स्क्रीन की टीम को महिला काव्य मंच की एक बैठक में जाने का सुअवसर मिला। बहुत ही सादगी भरे आयोजन में अनुशासन और समय सीमा का विशेष ध्यान रखा जा रहा था। इस मौके पर करीब हर उम्र की लेखिकाएं थीं। हिंदी का रंग भी था, पंजाबी का भी और उर्दू का भी। इस शायरी में दर्द महिलाओं से भी जुड़ा हुआ था और समाज के विभिन्न क्षेत्रों से भी। देश विदेश में फैली हिंसा ने भी महिला काव्य मन को आहत किया था और लगातार बढ़ती हुई महंगाई ने भी। ज़िंदगी के इन सभी रंगों की झलका महसूस हुई महिला काव्य मंच के मुशायरे में। इस बार भी शायरी का रंग यादगारी रहा। 

महिला काव्य मंच लुधियाना इकाई की मार्च माह की काव्य गोष्ठी श्री नरेश नाज़ के सानिध्य में लुधियाना इकाई की अध्यक्ष सीमा भाटिया की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। इस काव्य गोष्ठी में मंच संचालन का उत्तरदायित्व शैली रूबानी ने मां सरस्वती को नमन कर बडी कुशलता से निभाया। मुख्य अतिथि के रूप में पंजाब इकाई की मुख्य अतिथि इरा दीप जी और विशिष्ट अतिथि महासचिव बेनू सतीश कांत शामिल हुईं।कार्यक्रम में सभी कवयित्रियों ने उत्साह से भाग लिया और सभी ने बेहद उम्दा प्रस्तुति की। भाग लेने वाली कवयित्रियों में मोनिका कटारिया, ज्योति बजाज,शांति जैन,पूनम सपरा,संगीता भंडारी,मनीषा शर्मा,श्रद्धा शुक्ला और अर्चना खापरान रहीं।अंत में अध्यक्ष सीमा भाटिया नें सभी का धन्यावाद किया और एक अत्यंत सफल गोष्ठी के लिये संगीता भंडारी ने सभी को बधाई दी।

Wednesday, February 16, 2022

नहीं रहे बेनू परवाज़ के माता अजीत कौर जी

कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे लुधियाना में हुआ निधन 

लुधियाना: 16 फरवरी 2022: (रेक्टर कथूरिया//हिंदी स्क्रीन)::

कुछ लोग दुःख से टूट जाते हैं। कुछ बहादुर लोग  टुकड़ों को फिर से उठा क्र जोड़ लेते हैं और चल पड़ते हैं नए जोश के साथ  पर। जब प्रोफेसर सतीश कांत का अचानक निधन हो गया तो उनके परिवार के लिए सब कुछ टूट गया। सभी सपने बिखर गए। जो अपने थे उनके पास पहले से ही उनके अपने झमेले थे। जो अपने नहीं हैं वे भी या तो हालत का फायदा उठग्ने लगते हैं या फिर औपचारिक अफ़सोस व्यक्त करने के बाद लौट जाते हैं अपनी अपनी दुनिया में। कौन किसका दुःख बंटा पाता और सा ही दुःख बंटाने की बात सम्भव भी नहीं होती। सती प्रथा को मानने वाली महिलाएं तो आग में जल कर रख हो जाती रहीं लेकिन इस आग से ज़्यादा पीड़ादायक होती है बिरहा की आग। उसमें जीवन भर एक एक सांस सती होते रहना होता है। इसके साथ ही घर परिवार और दुनिया की रस्में भी निभानी होती हैं। सभी ज़िम्मेदारियां भी उठानी होती हैं। इस धर्मयुद्ध से भागने की सिफारिश न  न ही समाज। परिवार, समाज और स्वयं की ज़िम्मेदारियों से भाग कर की गई पूजा भी स्वीकारयोग्य नहीं होती। 

प्रोफेसर सतीश कांत का निधन होने के बाद यह सभी चुनौतियां मैडम बेनु के सामने थी। पति चल बसे तो सती जैसी प्रथाएं शुरू करने और चलाए रखने वाला समाज पत्नी का मुस्कराना भी ठीक नहीं समझता। ढंग से कपड़ा पहन ले तो उसे दूसरी ही निगाहों से देखने लगता है। लेकिन ज़िंदगी की जंग में मुस्कराना भी पड़ता है और ढंग के कपड़े भी पहनने पड़ते हैं। 
बेनू मैडम के पिता बहुत ही प्रगतिशील थे। उन पर वाम के विचारों का काफी असर था। एक तरह से कामरेडों वाली लुक थी इस परिवार की। पीटीआई का साथ छूटा तो उन्हें पिता भी बहुत याद आए लेकिन वह भी तो पास नहीं न थे। 
इस दूरी के बावजूद पिता के अपनाए  विचारों ने बेनू मैडम और उनके परिवार को शक्ति दी कि समाज से डर कर नहीं बल्कि उन्हीं सिद्धांतों को अपना कर चला जाता है जो पूरे समाज का भला करने वाले हों। 
उस बेहद नाज़ुक माहौल में जिसने स्नेह और मातृत्व के साथ आगे बढ़ने की शक्ति दी वह बेनू की मां थी। हम से कुछ लोगों ने उस महान शख्सियत माता अजीत कौर जी के दर्शन भी किए हुए हैं। उस महान माता ने बेनू को हौंसला दिया। पूरी हिम्मत से काम करने के लिए ढांढ़स बंधाई। समाज आड़े आया तो बेनू की माता जी ने पूरे समाज के साथ टक्कर  ले कर उसे अपने साथ चलने पर मजबूर किया। बेनू को साहित्य सृजना के लिए उत्साहित किया। 
बेनू को टूटने से बचाने वाली वह महान शख्सियत अब इस दुनिया में नहीं रही। इस महीने की 15 फरवरी को उनका निधन हो गया। वह कुछ दिन से बीमार तो चल रहे थे लेकिन ऐसी आशंका तो कदापि भी नहीं थी। शायद यही होती है अनहोनी। जो हम सोचना भी नहीं चाहते वही हो कर रहता है। वह बेनू और परिवार को छोड़ कर चली गयीं उस सफर पर जहां से कोई नहीं लौटता। दुःखद मन से उन्हें सिविल लाईन्ज़ के श्मशान घाट में अंतिम दर्शनों के बाद विदा कर दिया गया। चिता की अग्नि के साथ ही ज्योति के साथ ज्योति मिल गई। अब यादें शेष हैं। उनके दिए आशीर्वाद शेष हैं। उनकी बातें अब भी कानों में सुनाई देती रहेंगी। जहां जहां वह उठते बैठते थे वहां वहां से उनके होने का भरम होता रहेगा।  उन्हें खोने के बाद उनकी अहमियत हर पल बढ़ती रहेगी। हम सोचते रहेंगे काश आज फिर वह हमारे पास होते लेकिन कौन आया है उस जहां से लौट कर। वह अदृश्य हो गई हैं लेकिन वह हमारे आपस ही तो हैं। बस अब नज़र नहीं आएंगी। 

Friday, July 2, 2021

काव्य गोष्ठी: नारी मन की थाह पाने का प्रयास रहा इस बार भी

Thursday: 1st July 2021 at 4:50 PM Via WhatsApp

महिला काव्य मंच ने किया एक और यादगारी आयोजन 

लुधियाना//ऑनलाइन मंच (कार्तिका सिंह//हिंदी स्क्रीन):: 

जुनून नज़र तो आ जाता है पर फिर भी इसे किस्मत वाले लोग ही देख पाते हैं। न तो यह सभी की किस्मत में होता है न ही सभी को यह नज़र आ पाता है। बस एक तूफ़ान सा मन में उठता है जिसे संभालना सभी के बस में होता भी नहीं। इसका अहसास हुआ जब पिछली बार लॉकडाउन लगा। इसके बाद कर्फ्यू का एलान हो गया। सब लोग अपने अपने घरों में बंद। कोरोना के आतंक ने और भी निराश कर दिया था। कभी कभी--हर हफ्ते जा हर महीने किसी न किसी शायरी  में पहुंचना एक अलग सा आनंद देता था। अपनी शायरी सुनना, दूसरों की सुनना-एक अलग सा परिवार बनता जा रहा। था। जनाब नरेश नाज़ और उनकी धर्मपत्नी के प्रयास रंग ला रहे हैं। शायरी के मैदान में निकलीं इन महिला कलमकारों का काफिला विशाल होता जा रहा है।

आप शायरी के वक़्त मुस्करा रही इन कलमकारों के चेहरों को ज़रा ध्यान से देखें तो आपको मुस्कान के पीछे छिपी हुई स्ट्रगल भी बहुत ही आसानी से नज़र आएगी। इनकी शायरी की पंक्तियां ज़िंदगी की आंख से आंख मिला कर बात करती हैं। पुरुष प्रधान समाज की सभी चालों को इनकी शायरी बहुत ही सलीके से बेनकाब कर देती हैं। इनके आयोजन होते रहते हैं। अब फर्क सिर्फ इतना कि आमने सामने या साथ साथ बैठ कर गरमा गर्म समोसे, गुलाब जामुन और चाय का मज़ा आम नहीं  रहा। जल्द ही वे दिन दोबारा आएंगे इसकी उम्मीदें सभी को हैं। इस बार का ऑनलाइन आयोजन भी अच्छा रहा। देखिए एक संक्षिप्त सी रिपोर्ट। 

महिला काव्य मंच, लुधियाना इकाई की मासिक काव्य गोष्ठी 29 जून 2021 को आजकल के चलन को सामने रखते हुए आनलाइन आयोजित की गई। लुधियाना इकाई की अध्यक्षा सुश्री बेनु सतीशकांत जी ने गोष्ठी की अध्यक्षता की। डा. मोनिका शर्मा नें मंच संचालन बखूबी निभाया।  श्रीमती बेनु सतीशकांत ने गोष्ठी में जुड़ी सभी कवयित्रियों का स्वागत किया और मुख्य अतिथि पंजाब इकाई की उपाध्यक्ष श्रीमती इरादीप त्रेहन जी का स्वागत भी किया। गोष्ठी में उपस्थित सभी तीस कवयित्रियों ने बहुत ही बढिया विषयों को उठाया और सुंदर भावों के साथ प्रस्तुत कर समां बाँध दिया।

सीमा भाटिया, पूनम सपरा, पूर्वा सिंह, ममता जैन, रश्मि अस्थाना, मोनिका चौधरी, ममता शर्मा, शालू, मोनिका कटारिया, अनुराधा कटारिया, ममता वडेहरा, अलका शर्मा, रचना गुलाटी, संतोष गोतम, नीतू जोशी, बृज बाला, राधा शर्मा, अनु बहल, सोनिया बुधिराजा, श्रुति, निधि सागर, नैंसी शर्मा,ज्योति बजाज,श्रद्धा शुक्ला,अंशु मदान, सविता अबरोल, बेनु सतीशकांत ,इरादीप त्रेहन और डा. मोनिका शर्मा जी ने नारी मन, आंखों, नारी अस्मिता से जुड़े सवालों, प्रेम की सुकोमल भावनाओं, देश भक्ति और मानवीय मूल्यों और संवेदनाओं पर बहुत ही खूबसूरत और भावपूर्ण रचनाओं से समां बांधा।

 कार्यक्रम के अंत में लुधियाना इकाई की अध्यक्ष श्रीमती बेनु सतीशकांत जी ने सबको धन्यवाद दिया।

Sunday, March 7, 2021

नारी मन की थाह पाने का प्रयास था महिला काव्य मंच का आयोजन

एक्सटेंशन लायब्रेरी में हुआ महिलाओं का विशेष शायरी आयोजन 

लुधियाना
: 7 मार्च 2021: (रेक्टर कथूरिया//हिंदी स्क्रीन)::
नारी के हुसन और प्रेम को लेकर अगर पुरुष अक्सर लालायित रहा है तो शायद प्रकृति भी यही चाहती है। प्रेम की इन सदियों पुरानी कहानियों में निरंतर दोहराव जारी है लेकिन फिर भी इसका नयापन कायम है। ये किस्से ये कहानियां कभी पुराने नहीं हो सके। इसे प्रकृति और प्रेम का करिश्मा ही कहा जा सकता है। हर युग में प्रेम में पड़ने वाले युवाओं को यही महसुस होता है कि शायद उन्हीं का प्रेम ही नया है। शायद पहली बार उन्होंने ही प्रेम किया है। जो लोग जिस्म तक ठहर जाते हैं उन्हें इसकी गहराई का भान कभी नहीं हो पाता।  जो लोग तन से आगे जा कर मन तक उतरते हैं, फिर दिल तक पहुँचते हैं और उसके बाद अंतरात्मा का रास्ता तलाश कर लेते हैं उन्हीं को अर्धनारीश्वर के रहस्यों का पता चलना शुरू होता है। 
नारी को अर्धांगनी कहना आसान लग सकता है लेकिन इस आधे अंग के हर दर्द और हर अहसास को महसूस करना जीवन भर की साधना भी हो सकती है। गृहस्थ आश्रम में यही सच्ची भावना है जो मोक्ष तक ले जाती है। कुंडलिनी जागरण क्या होता है इसी से पता चलने के दरवाज़े खुलने लगते हैं। महादेव क्यूं महादेव कहे जाते हैं इसकी अनुभूति होनी शुरू होती है। आदियोगी ने क्या समझाया था इसका विवरण बिना किताबों को पढ़े मिलना शुरू हो जाता है। गृहस्थ को त्यागने वाले जब दुनिया को एक परिवार मानने की बातें करते हैं तो उनकी बातों पर शक होना शुरू हो जाता है। गृहस्थ में ही भगवान दीखनेके चमत्कार प्रेम से ही सम्भव हैं। 
कहते हैं कपड़ा सीने वाली सूई कहाँ राखी है इसका पता घर की महिला को होगा। नमक मिर्च कहां पड़ा है इसका पता भी उसे होगा। ज़रूरी कागज़ात कहाँ रखे हैं इसकी संभाल भी वही करती है। कब किसके यहां आना जाना है इसका पता भी उसी को होगा लेकिन इन सारे झमेलों में उसकी जगह कहां है यह पूछने पर उसकी आंखों में शायद आंसू आ जाएँ। वह बता नहीं पायेगी। 
जहां अपने मायके और शहर के साथ साथ सभी कुछ यहां तक कि सारी दुनिया छोड़ कर किसी बेगाने परिवार को अपना मान कर रहने आ जाती है तो यह घर सारी उम्र उसका नहीं हो पाता। उसके पति का हो सकता है, उसके बच्चों का हो सकता है, उसके परिवार का हो सकता है लेकिन उसका नहीं हो सकता। इसी दर्द की बात हुई पंजाब यूनिवर्सिटी के रीजनल सेंटर की एक्सटेंशन लाईब्रेरी में हुए आयोजन के दौरान। यह आयोजन महिला काव्य मंच का था। महिलाओं का था। शायरी का था। 
पूंजीवाद के इस दौर में नारी को एक बाजार की चीज़ बना दिया गया। टायर बेचने हों तो भी नारी की चर्चा, परफ्यूम बेचना हो तो भी नारी की चर्चा अर्थात हर मामले में नारी देह को एक व्यापर बना दिया गया है। इस अन्याय और इस दर्द की चर्चा तो अब हर रोज़ करनी पड़ेगी। पूरे वर्ष में केवल एक महिला दिवस काफी नहीं है। हमें पूरा वर्ष हर रोज़ नारी पर हो रहे हो रहे हमलों के खिलाफ आवाज़ बुलंद करनी होगी। 
नारी के स्वतंत्र अस्तित्व की चर्चा करने वालों के इस सारे आयोजन के संचालन में डाक्टर बबीता जैन, प्रिंसिपल नरिंदर कौर संधु, प्रिंसिपल मनप्रीत कौर, पंजाब हरियाणा और चंडीगढ़ की प्रभारी-श्रीमती शारदा मित्तल, ट्राईसिटी चंडीगढ़ की अध्यक्ष-राशि श्रीवास्तव, कानून विभाग की समन्वयक-डा. आरती पुरी, पंजाब इकाई की प्रधान-डा. पूनम गुप्ता, और उनके साथ साथ समाज के बदलाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहीं बेनू सतीश कान्त, छाया शर्मा, एकता पूजा शर्मा, नीलू बग्गा लुधियानवी बहुत ही मौन और गंभीर भूमिका अदा करती रहीं। पंजाब यूनिवर्सिटी रीजनल सेंटर के केंद्रीय निदेशक डा. रवि इंद्र सिंह आयोजन के अंत तक सभी को बहुत ही ध्यान से सुनते रहे। उन्होंने अपने गहन गंभीर विचार भी रखे। 
शायरी के दौर में जहां छात्राओं ने कमाल की रचनाएँ रखीं वहीं बड़ी उम्र में कदम रख चुकी लेखिकाओं ने भी अपने दिल की बातें कहीं। कार्तिका सिंह की काव्य रचना गौरी लंकेश को समर्पित रही जिस  तालियां बटोरी। रीता मक्क्ड़ ने बहुत ही खूबसूरती से नारी के अधिकारों की बात कही जो उसे सारी उम्र नहीं मिल पाते। प्रिंसिपल मनप्रीत कौर ने नारी की चर्चा करते हुए छाया अर्थात परछाईं के महत्व को भी समझाया और कैफ़ी आज़मी साहिब के शेयरों के ज़रिये भी नारी के मन की थाह समझने का प्रयास किया। 
शायरी के आयोजनों में अपना अलग स्थान बनाने वाली जसप्रीत कौर फलक ने अपने अलग से अणदाय में अपनी मौजूदगी का अहसास कराया। 
महिला काव्य मंच के इस प्रोग्राम का यह यादगारी आयोजन पंजाब यूनिवर्सिटी रीजनल सेंटर की  एक्सटेंशन लाइब्रेरी के एनी बसंत हाल में किया गया।  अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में पंजाब यूनिवर्सिटी रीजनल सेंटर का यह सक्रिय सहयोग वास्तव में नारी शक्ति और नारी गरिमा को सैल्यूट करने जैसा ही था। गौरतलब है कि इसके आयोजक   पुरुष अर्थात नरेश नाज़ साहिब ने की और इसकी बागडोर महिलाओं को संभाल दी। आजकल यह मंच अक्सर कोई न कोई आयोजन देश के  भागों  में करता ही रहता है। पंजाब और चंडीगढ़ में इसकी सक्रियता तेज़ी से बढ़ी है। इसका पूरा विवरण हिंदी स्क्रीन में देख सकते हैं। --रेक्टर कथूरिया 

Monday, September 28, 2020

महिला काव्य मंच मोहाली ने भी कराई ऑनलाइन काव्य गोष्ठी

 शायरी के महिला हस्ताक्षरों ने बिखेरे अपनी कविताओं के रंग 

मोहाली: 28 सितंबर 2020: (अमरजीत कौर हिरदे//हिंदी स्क्रीन)::

बेहद संवेनदशील और जानेमाने पुरुष शायर श्री नरेश नाज़ द्वारा संस्थापित राष्ट्रीय महिला काव्य मंच लगातार सक्रिय है। इस मंच की मोहाली  इकाई की ओर से सितंबर 2020 माह की मासिक कवयित्री गोष्ठी का आयोजन ऑनलाइन गूगल मीट एप पर किया गया। 

इस काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता मैडम श्रुति शुक्ला ने की। उन्होंने बेटी दिवस पर अपनी तरफ से पूरे समाज के लिए और खासकर मांओं के लिए कुछ संदेश दिए के वह बेटियों में ऐसे संस्कार पैदा करें कि वह खुद सशक्त होकर जहां माई के परिवार से जुड़कर रहती है वही वह अपने ससुराल के परिवार को जोड़ कर रखें और बड़ों का सानिध्य पाती रहें। और उन्होंने बेटी के प्रेम से ओतप्रोत और उत्साहवर्धक एक काव्य रचना भी प्रस्तुत की। 

ट्राइसिटी अध्यक्ष सुश्री शारदा मित्तल और ट्राइसिटी उपाध्यक्ष राशि श्रीवास्तव का सानिध्य प्राप्त रहा। इसमें मोहाली की विदुषी कवयित्रियों ने मन से मंच तक में  कविता पाठ किया। कार्यक्रम  का संचालन डॉ रूपेंद्र जीत कौर ने किया। महिला काव्य मंच मोहाली इकाई की अध्यक्ष अमरजीत कौर हृदय ने सभी मेहमानों का स्वागत किया और गोष्ठी के अंत में सभी का धन्यवाद किया। 

काव्य गोष्ठी का शुभारम्भ सरस्वती वंदना से हुआ। इस रस्म को निभाने की औपचारिकता सुधा जैन 'सुदीप' द्वारा  विशेष रूप से मां सरस्वती को ज्योति प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित करके की गई। 

गोष्ठी में सोनिमा सत्या, मीनू सुखमन, डॉ. सुनीत मदान, सुरिंदर कौर चिंगारी, प्रभजोत कौर, सुधा जैन 'सुदीप', डेजी बेदी जुनेजा, नीना सैनी, शैलजा पांडे, नीरजा शर्मा, संगीता शर्मा कुंद्रा अध्यक्ष चंडीगढ़ इकाई और संगीता गर्ग अध्यक्ष पंचकूला इकाई आदि ने काव्य पाठ किया। इसके साथ ही चंडीगढ़ और पंचकूला की बहुत सारी कवित्रीयोन ने श्रोताओं के रूप में शामिल हो कर कविता पाठ का आनंद लिया।