Showing posts with label Punjab. Show all posts
Showing posts with label Punjab. Show all posts

Sunday, March 7, 2021

नारी मन की थाह पाने का प्रयास था महिला काव्य मंच का आयोजन

एक्सटेंशन लायब्रेरी में हुआ महिलाओं का विशेष शायरी आयोजन 

लुधियाना
: 7 मार्च 2021: (रेक्टर कथूरिया//हिंदी स्क्रीन)::
नारी के हुसन और प्रेम को लेकर अगर पुरुष अक्सर लालायित रहा है तो शायद प्रकृति भी यही चाहती है। प्रेम की इन सदियों पुरानी कहानियों में निरंतर दोहराव जारी है लेकिन फिर भी इसका नयापन कायम है। ये किस्से ये कहानियां कभी पुराने नहीं हो सके। इसे प्रकृति और प्रेम का करिश्मा ही कहा जा सकता है। हर युग में प्रेम में पड़ने वाले युवाओं को यही महसुस होता है कि शायद उन्हीं का प्रेम ही नया है। शायद पहली बार उन्होंने ही प्रेम किया है। जो लोग जिस्म तक ठहर जाते हैं उन्हें इसकी गहराई का भान कभी नहीं हो पाता।  जो लोग तन से आगे जा कर मन तक उतरते हैं, फिर दिल तक पहुँचते हैं और उसके बाद अंतरात्मा का रास्ता तलाश कर लेते हैं उन्हीं को अर्धनारीश्वर के रहस्यों का पता चलना शुरू होता है। 
नारी को अर्धांगनी कहना आसान लग सकता है लेकिन इस आधे अंग के हर दर्द और हर अहसास को महसूस करना जीवन भर की साधना भी हो सकती है। गृहस्थ आश्रम में यही सच्ची भावना है जो मोक्ष तक ले जाती है। कुंडलिनी जागरण क्या होता है इसी से पता चलने के दरवाज़े खुलने लगते हैं। महादेव क्यूं महादेव कहे जाते हैं इसकी अनुभूति होनी शुरू होती है। आदियोगी ने क्या समझाया था इसका विवरण बिना किताबों को पढ़े मिलना शुरू हो जाता है। गृहस्थ को त्यागने वाले जब दुनिया को एक परिवार मानने की बातें करते हैं तो उनकी बातों पर शक होना शुरू हो जाता है। गृहस्थ में ही भगवान दीखनेके चमत्कार प्रेम से ही सम्भव हैं। 
कहते हैं कपड़ा सीने वाली सूई कहाँ राखी है इसका पता घर की महिला को होगा। नमक मिर्च कहां पड़ा है इसका पता भी उसे होगा। ज़रूरी कागज़ात कहाँ रखे हैं इसकी संभाल भी वही करती है। कब किसके यहां आना जाना है इसका पता भी उसी को होगा लेकिन इन सारे झमेलों में उसकी जगह कहां है यह पूछने पर उसकी आंखों में शायद आंसू आ जाएँ। वह बता नहीं पायेगी। 
जहां अपने मायके और शहर के साथ साथ सभी कुछ यहां तक कि सारी दुनिया छोड़ कर किसी बेगाने परिवार को अपना मान कर रहने आ जाती है तो यह घर सारी उम्र उसका नहीं हो पाता। उसके पति का हो सकता है, उसके बच्चों का हो सकता है, उसके परिवार का हो सकता है लेकिन उसका नहीं हो सकता। इसी दर्द की बात हुई पंजाब यूनिवर्सिटी के रीजनल सेंटर की एक्सटेंशन लाईब्रेरी में हुए आयोजन के दौरान। यह आयोजन महिला काव्य मंच का था। महिलाओं का था। शायरी का था। 
पूंजीवाद के इस दौर में नारी को एक बाजार की चीज़ बना दिया गया। टायर बेचने हों तो भी नारी की चर्चा, परफ्यूम बेचना हो तो भी नारी की चर्चा अर्थात हर मामले में नारी देह को एक व्यापर बना दिया गया है। इस अन्याय और इस दर्द की चर्चा तो अब हर रोज़ करनी पड़ेगी। पूरे वर्ष में केवल एक महिला दिवस काफी नहीं है। हमें पूरा वर्ष हर रोज़ नारी पर हो रहे हो रहे हमलों के खिलाफ आवाज़ बुलंद करनी होगी। 
नारी के स्वतंत्र अस्तित्व की चर्चा करने वालों के इस सारे आयोजन के संचालन में डाक्टर बबीता जैन, प्रिंसिपल नरिंदर कौर संधु, प्रिंसिपल मनप्रीत कौर, पंजाब हरियाणा और चंडीगढ़ की प्रभारी-श्रीमती शारदा मित्तल, ट्राईसिटी चंडीगढ़ की अध्यक्ष-राशि श्रीवास्तव, कानून विभाग की समन्वयक-डा. आरती पुरी, पंजाब इकाई की प्रधान-डा. पूनम गुप्ता, और उनके साथ साथ समाज के बदलाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहीं बेनू सतीश कान्त, छाया शर्मा, एकता पूजा शर्मा, नीलू बग्गा लुधियानवी बहुत ही मौन और गंभीर भूमिका अदा करती रहीं। पंजाब यूनिवर्सिटी रीजनल सेंटर के केंद्रीय निदेशक डा. रवि इंद्र सिंह आयोजन के अंत तक सभी को बहुत ही ध्यान से सुनते रहे। उन्होंने अपने गहन गंभीर विचार भी रखे। 
शायरी के दौर में जहां छात्राओं ने कमाल की रचनाएँ रखीं वहीं बड़ी उम्र में कदम रख चुकी लेखिकाओं ने भी अपने दिल की बातें कहीं। कार्तिका सिंह की काव्य रचना गौरी लंकेश को समर्पित रही जिस  तालियां बटोरी। रीता मक्क्ड़ ने बहुत ही खूबसूरती से नारी के अधिकारों की बात कही जो उसे सारी उम्र नहीं मिल पाते। प्रिंसिपल मनप्रीत कौर ने नारी की चर्चा करते हुए छाया अर्थात परछाईं के महत्व को भी समझाया और कैफ़ी आज़मी साहिब के शेयरों के ज़रिये भी नारी के मन की थाह समझने का प्रयास किया। 
शायरी के आयोजनों में अपना अलग स्थान बनाने वाली जसप्रीत कौर फलक ने अपने अलग से अणदाय में अपनी मौजूदगी का अहसास कराया। 
महिला काव्य मंच के इस प्रोग्राम का यह यादगारी आयोजन पंजाब यूनिवर्सिटी रीजनल सेंटर की  एक्सटेंशन लाइब्रेरी के एनी बसंत हाल में किया गया।  अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में पंजाब यूनिवर्सिटी रीजनल सेंटर का यह सक्रिय सहयोग वास्तव में नारी शक्ति और नारी गरिमा को सैल्यूट करने जैसा ही था। गौरतलब है कि इसके आयोजक   पुरुष अर्थात नरेश नाज़ साहिब ने की और इसकी बागडोर महिलाओं को संभाल दी। आजकल यह मंच अक्सर कोई न कोई आयोजन देश के  भागों  में करता ही रहता है। पंजाब और चंडीगढ़ में इसकी सक्रियता तेज़ी से बढ़ी है। इसका पूरा विवरण हिंदी स्क्रीन में देख सकते हैं। --रेक्टर कथूरिया 

Sunday, February 16, 2020

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी गुरदासपुर पंजाब में

एक दिवसीय विशेष आयोजन दिनांक 14 मार्च, 2020 को
साथियो,
राजकीय महाविद्यालय, गुरदासपुर, पंजाब द्वारा साहित्य संचय फाउंडेशन, दिल्ली एवं बोहल शोध मंजूषा, भिवानी, हरियाणा के सहयोग से एक दिवसीय अन्तरराष्ट्रीय संगोष्ठी, दिनांक 14 मार्च, 2020 को  ‘भारतीय संस्कृति में संस्कृत एवं हिंदी भाषा का योगदान’, विषय पर आयोजित किया जायेगा ।
संगोष्ठी स्थल:-  
राजकीय महाविद्यालय, गुरदासपुर, पंजाब
उपविषय:
1 वैदिक कालीन शिक्षा पद्धति 
2. वैदिक कालीन ग्राम्यजीवन 
3. भारतीय संस्कृति में पर्यावरण संचेतना  
4. वेदों में नारी की भूमिका  
5. भारतीय संस्कृति में पंजाबी भाषा का योगदान 
6.  भारतीय संस्कृति में छतीसगढ़ी भाषा का योगदान 
7.  भारतीय संस्कृति में डोगरी भाषा का योगदान 
8.  भारतीय संस्कृति में पाली भाषा का योगदान 
9 भारतीय संस्कृति में क्षेत्रीय भाषाओँ का योगदान
10. भारतीय संस्कृति और सिनेमा 
11. भारतीय संस्कृति और मीडिया 
12. भारतीय संस्कृति और लोकनाट्य 
13. भारतीय संस्कृति और जीवन मूल्य 
14. भारतीय संस्कृति और रंगमंच 
15. भारतीय संस्कृति और लोकपर्व
16. भारतीय संस्कृति में धर्म एवं पंथ 
17. भारतीय संस्कृति और प्रवासी साहित्य
18.  पंजाब के हिन्दी साहित्यकार
19.  विदेशो में भारतीय संस्कृति और पंजाब के प्रवासी साहित्यकार
20.  पंजाब का हिन्दी साहित्य में योगदान
21.  हिन्दी सिनेमा और पंजाब
22. अग्रेजी साहित्य और पंजाब
23.  संस्कृत साहित्य को पंजाब का योगदान
24.  पंजाब में रचित सन्त साहित्य
25. डी.ए.वी. संस्थाओ का हिन्दी के प्रचार-प्रसार में योगदान
26. आर्य समाज का हिन्दी, संस्कृत साहित्य में योगदान
27. पंजाब के सिक्ख गुरूओं का भारतीय संस्कृति में योगदान  
उक्त शीर्षकों के अतिरिक्त मुख्य विषय से जुड़े अन्य विषयों पर भी शोधालेख भेजे जा सकते हैं। विषय चयन से पूर्व संयोजक से विचार करना उचित होगा।

शोध आलेख आमंत्रित हैं- आलेख संस्कृत, हिंदी, अंग्रेजी एवं पंजाबी में भाषा मे आलेख स्वीकार किये जायेंगे।

● आप अपने मौलिक शोध् आलेख seminar14march20@gmail.com
 पर 14 फ़रवरी 2020 तक कृतिदेव, वॉकमैन चाणक्य 901-95 अथवा यूनिकोड में वर्ड फाइल में भेज सकते हैं। पी.डी.एफ. एवं स्कैन फाइल स्वीकार नहीं की जायेंगी ।
शोधालेखों में सन्दर्भ आलेख के अंत में दिए जायें. संदर्भ देना अनिवार्य होगा. 
● आलेख ISBN नंबर अंकित पुस्तक में प्रकाशित होंगे। आलेख कम से कम 2000 शब्दों का हो।
● स्वीकृत आलेखों को पुस्तकीय रुप में लोकार्पण किया जायेगा।
● 15 चयनित शोध्-पत्रों को प्रस्तुत करने का अवसर दिया जाएगा एवं उन्हें विशेष ‘स्मृति चिह्न' से सम्मानित किया जाएगा। 
● सभी प्रतिभागियों को निशुल्क , स्मृतिचिह्न, प्रमाणपत्र एवं पुस्तक प्रदान किये जाएंगे।
● स्मृतिचिह्न उन्हीं प्रतिभागियों को दिये जाएंगे जिनका आलेख एवं पंजीकरण 14 फ़रवरी 2020 तक प्राप्त होगा एवं संगोष्ठी में उपस्थित होंगे।
● शोध् पत्र के अन्त में अपना पूरा नाम, घर/कॉलेज का पता, मोबाइल नं., ईमेल अवश्य लिखें। इसके अभाव में शोध् पत्र को निरस्त किया जा सकता है।
(यदि किसी कारणवश आप संगोष्ठी में नही आ पाते हैं तो सिर्फ पुस्तक एवं प्रमाणपत्र ही पोस्ट किए जाएंगे, स्मृतिचिह्न पोस्ट नही किया जाएगा)
पंजीकरण शुल्क
14 फ़रवरी 2020 से पूर्व 
प्राध्यापक : 700
शोधार्थी तथा अन्य प्रतिभागी : 500
14 फ़रवरी से पश्चात्
प्राध्यापक : 900
शोधार्थी तथा अन्य प्रतिभागी : 600
डाक खर्च : 150 
बैंक विवरण
Paytm, phone pay, google pay - 9136175560
खाता संख्या- 6729179894
खाता धारक का नाम : साहित्य संचय 
Ifsc- IDIB000S216
Bank- Indian Bank
Branch- Sonia vihar, Delhi
संयोजक : डॉ. केवल  कृष्ण मल्होत्रा -9815242960
आयोजक : 
साहित्य संचय फाउंडेशन
अध्यक्ष, मनोज कुमार 9136175560
डॉ नरेश सिहाग 'एडवोकेट' 8708822674 (राजस्थान)
सुमन रानी- 9050289680 (हरियाणा)
डॉ विनोद तनेजा पंजाब 
9876865695
संजय कुमार- 8769406872(राजस्थान)
डॉ संगम वर्मा-9463603737(पंजाब)
ज्योति कुशवाहा-8223002666(छत्तीसगढ़)
वीरेंदर तिवारी- 9140671058 (उत्तर प्रदेश),
डॉ विनोद कुमार-9876758830 (पंजाब)
अभय कुमार -8507440700 (बिहार)
रवि कुमार -7780960421 (जम्मू)
सुशील भगत- 8803035823 (जम्मू)
कमलेश- 8699801601 (पंजाब)
 भारती- 9599091536 (हिमाचल प्रदेश)
डॉ विनय श्रीवास्तव- 7080820498 (उत्तराखंड)
रेखा -9530752446 (पंजाब)
डिंपल -783785820 (पंजाब)
संरक्षक : बी आर राणा, प्रिंसीपल, राजकीय महाविद्यालय, गुरदासपुर, पंजाब

Tuesday, December 31, 2013

बाबा रामदेव चलाएंगे पहली मार्च से घर-घर जाकर वोट फार मोदी कैंपेन

Tue, Dec 31, 2013 at 1:58 PM
कहा-लोगों को पानी मुफ्त देना सरकार का दायित्व
केजरीवाल ने नया क्या किया
अमृतसर: 31 दिसंबर 2013 : (गजिंदर सिंह किंग//पंजाब स्क्रीन//हिंदी स्क्रीन): 
देश में भ्रष्टाचार समाप्त करने और विदेशी बैंकों में जमा काले धन को वापस लाने के मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार से टक्कर लेने वाले योग गुरु बाबा रामदेव ने स्पष्ट किया है, कि इस समय देश को नरिंदर मोदी जैसे दिग्गज नेता की जरूरत है, जो लोगों को भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन देने में समर्थ हैं। वह आज अमृतसर पहुंचे थे। पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा, कि 2014 में देवत्व की स्थापना के साथ-साथ अन्य मुद्दों पर भी उनका आंदोलन जारी रहेगा। अपने आंदोलन के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा, कि एक मार्च से वह और उनके कार्यकर्ता पूरे देश में घर-घर जाकर वोट फार मोदी और भ्रष्टाचार समेत अन्य मुद्दों के खिलाफ वोट करने के लिए लोगों से अपील करेंगे। इसके अलावा 23 मार्च को शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में वह दिल्ली में एक बहुत बड़ा योग कैंप लगा रहे हैं, जिसमें एकसाथ पूरे देश में करीब दस करोड़ लोग एकसाथ योगाभ्यास करेंगे।
   नरिंदर मोदी के प्रचारक के रूप में बाबा रामदेव के आगे आने के बारे में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, कि वह नरिंदर मोदी के प्रचारक नहीं है। बल्कि वह इसलिए उनका साथ दे रहे हैं, क्योंकि नरिंदर मोदी और उनके मुद्दे एकसमान है। इसलिए वह नरिंदर मोदी का प्रचार करने में जुटे हुए हैं। आम आदमी पार्टी की ओर से सत्ता में आते ही लोगों को मुफ्त पानी जैसी सुविधा दिए जाने के बारे में बाबा रामदेव ने कहा, कि इसमें केजरीवाल ने नया क्या किया। उन्होंने कहा, कि पहले आम आदमी पार्टी को अपनी विचार धारा स्पष्ट करनी होगी कि उनकी विचारधारा वामपंथी है या कुछ और। दिल्ली में नरिंदर मोदी के जादू के फेल होने के बारे में बाबा रामदेव ने कहा, यदि वहां मोदी फैक्टर नहीं चला होता, तो भाजपा की हालत कांग्रेस से भी बदत्तर होती।