Showing posts with label Dushyant Kumar. Show all posts
Showing posts with label Dushyant Kumar. Show all posts

Wednesday, September 2, 2020

जनाब दुष्यंत कुमार के जन्मदिन पर डा. कुमार विश्वास

दुष्यंत के तेज़ाबी तेवरों में एक बार फिर असली कलम का रंग 
जनाब दुष्यंत कुमार साहिब की शायरी झलक 

सोशल मीडिया
: 2 सितंबर 2020: (हिंदी स्क्रीन ब्यूरो)::
विदेश से लेकर पंजाब की हर गली तक जन चेतना  लगी पत्रकार सोनिया के
साथ जानेमाने शायर डाक्टर कुमार विश्वास
 
आज के दौर में जो शायर लोकप्रियता के शिखर छू रहे हैं उनमें डाक्टर कुमार विश्वास भी विशेष तौर पर ख़ास शायरों में से गिने जाते हैं। पहली सितंबर के मौके पर उन्होंने कालजयी शायर दुष्यंत कुमार को बहुत ही श्रद्धा से अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये। उन्होंने अपने फेसबुक प्रोफाईल पर कहा:
कविता के चाहने वाले अक्सर मुझसे पूछते हैं कि ये ‘कालजयी-कविता’ कैसी होती है ! आइए समझाने की कोशिश करता हूँ ! आपातकाल के दौरान जब हमारे देश की तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गाँधी जी ने सत्ता के अहंकार और चमचों की जय-जयकार में मग्न होकर भारतीय-लोकतंत्र को व्यक्ति-निष्ठा के आगे नतमस्तक करने की कोशिश की थी तो उसी पार्टी की राज्य सरकार में कार्यरत कवि-ग़ज़लकार दुष्यन्त कुमार ने अपनी ग़ज़लों के माध्यम से बेख़ौफ़ उन्हें सच का आईना दिखाया था ! उस वक़्त की बंधक सरकारी-मशीनरी, घुटने टेकती मीडिया और इमरजेंसी को ‘अनुशासन-पर्व’ बताते भयभीत बौद्धिकों से उम्मीद हार चुकी आम जनता की ज़ुबान, दुष्यंत के तेज़ाबी तेवरों में मुखरित होने लगी ! याद रखिए ये आज से पैंतालीस साल पहले का इतिहास है😳! 
अब समझिए ‘कालजयी’😂! दुष्यंत कुमार के जन्मदिन पर आज जब हमने, आज से भी पाँच साल पहले बनाए ‘महाकवि सीरियल के ये पैंतालीस साल पहले लिखे अंश, कवि को श्रद्धांजलि स्वरूप, सोशल मीडिया पर लगाए तो ‘व्यक्ति-निष्ठा’ की उसी पुरानी बीमारी के युगीन शिकारों ने लगभग हर ग़ज़ल के नीचे ‘गाली-गुफ्तार’ करनी शुरू कर दी ! वे भड़क उठे कि मैं व्यवस्था का विरोध कर रहा हूँ बिना ये जाने की ये पैंतालीस साल पुरानी ग़ज़लें हैं और उस वक़्त की व्यवस्था के ख़िलाफ़ रची गई थीं😂! पढ़कर मैं तो बहुत हँसा कि चलो इनकी इस संकुचित सोच के कारण हमारा बड़ा कवि तो ‘कालजयी रचनाकार’ सिद्ध हो ही रहा है, सत्ता के अकारण अहंकार और व्यक्ति को व्यवस्था समझने वाले जय-जयकारी भक्त भी जय के तस, आजतक वैसे ही बराबर मौजूद है, यह भी सिद्ध हो ही रहा है ! अब आप समझे, यह होता है “कालजयी कवि” और यह होती है उसकी कालजयी कविता 😍😍🇮🇳👍!
ख़ैर आज उस खुद्दार कवि दुष्यंत कुमार के जन्मदिन के समापन से पहले, आइए देखिए ये एपिसोड और जानिए कि अंधभक्ति की अलोकतांत्रिक ख़ुराक पाकर कैसे धीरे-धीरे, हर दौर, हर सरकार, हर व्यवस्था में सच सुनने की शिद्दत ख़त्म होती जाती है लेकिन हर दौर में कवि बिना डरे उस अहंकार की आँखों में आँखें डालकर जनता के सवाल पूछता ही है ! न व्यवस्था का ग़ुरूर बदला न कवि का बेबाक़ सच कहने का सुरूर 😍🇮🇳 !
बक़ौल हमारे राजनैतिक विद्यालय के कवि-कुलपति अटलजी “सरकारें तो आएँगी जाएँगी, पार्टियाँ बनेंगी बिगड़ेगी, सत्ता का खेल तो चलेगा लेकिन ये देश रहना चाहिए, इसका लोकतंत्र रहना चाहिए !”
🇮🇳👍 देश और सच को कभी मत छोड़िए ! देश का मसला हो तो अपने “आप” के ख़िलाफ़ भी बोलिए और अपने बाप के ख़िलाफ़ भी बोलिए 😂😂! जयहिंद 


शशि थरूर साहिब ने याद दिलाई दुष्यंत कुमार साहिब की

 सत्ता और सियासत पर बहुत ही सधी हुई चोट मारती है शायरी 
लुधियाना: 2 सितंबर 2020: (रेक्टर कथूरिया//हिंदी स्क्रीन)::
शशि थरूर 
अभी हाल ही में हमें जिन सदमों से दो चार होना पड़ा उनमें एक सदमा डाक्टर राहत इंदौरी साहिब के बिछड़ने का भी रहा। जब कुछ विशेष किस्म के लोग हिन्दोस्तान को अपनी जागीर समझने का राग अलाप रहे थे उस समय बार बार याद एते रहे जनाब राहत साहिब:
सभी का खून है शामिल यहां की मिट्टी में, 
किसी के बाप का हिन्दोस्तान थोड़ी है?
कभी इसी तरह के तेवर हिंदी शायर जनाब दुष्यंत कुमार साहिब के हुआ करते थे। तकरीबन हर बात पर उनका कोई शेयर याद आ जाता था। सत्ता और सियासत पर दुष्यंत साहिब की शायरी बहुत ही असरदायिक चोट करती थी। 
सभी को लपेटे में लेते हुए कभी जन जन के दिल पर शासन करने वाले दुष्यंत कुमार साहिब ने लिखा था:
आज सड़कों पर लिखे हैं सैंकड़ों नारे न देख

घर अँधेरा देख तू आकाश के तारे न देख
आज फिर दुष्यंत साहिब की याद बहुत ही शिद्द्त से दिलाई है जनाब शशि थरूर साहिब ने। उन्होंने टविटर पर टवीट करते हुए जनाब दुष्यंत साहिब के एक बहु चर्चित रहे शेयर को भी सामने रखा। यह शेयर बहुत ही चर्चा में रहा था: 
अब तो इस तालाब का पानी बदल दो 
ये कँवल के फूल कुम्हलाने लगे हैं 
जनाब शशि थरूर ने इस शेयर को अपने टवीट का मुखड़ा बनाते हुए दुष्यंत साहिब के ही कुछ अन्य शेयरों पर आधारित एक तस्वीर भी साथ ही पोस्ट की है।

हो गई है पीर पर्वत-सी पिघलनी चाहिए;
इस हिमालय से कोई गंगा निकलनी चाहिए। 

आज यह दीवार, परदों की तरह हिलने लगी;
शर्त थी लेकिन कि ये बुनियाद हिलनी चाहिए। 

हर सड़क पर, हर गली में, हर नगर, हर गाँव में;
हाथ लहराते हुए हर लाश चलनी चाहिए। 

सिर्फ हंगामा खड़ा करना मेरा मकसद नहीं;
मेरी कोशिश है कि ये सूरत बदलनी चाहिए। 

मेरे सीने में नहीं तो तेरे सीने में सही;
हो कहीं भी आग, लेकिन आग जलनी चाहिए। 

सत्ता और सियासत पर बहुत ही सधी हुई चोट मारती है शायरी इस बात को जाने माने शायरों ने कई कई बार साबित किया है। पुरानी कविता से लेकर नयी कविता तक इस तरह के तेवर जारी हैं। अब देखना है कि इस तरह की शायरी सियासत की दुनिया पर सच में कितना असर डाल सकती है!
उल्लेखनीय है कि कल अर्थात पहली सितंबर को जनाब दुष्यंत कुमार साहिब का जन्म दिन भी था जिसे बहुत से लोगों ने अपने अपने तौर पर मनाया। शशि तहररोर साहिब की पोस्ट उसी सेलिब्रेशन का एक  कही जा सकती है। बहुत से अन्य वशिष्ठ लोगों ने भी अपने अपने अंदाज़ में इस दिन को मनाया। उनका ज़िकर हम अलग पोस्टों में कर रहे हैं। 

Friday, September 14, 2012

यह सारा जिस्म झुक कर बोझ से दुहरा हुआ होगा


कालजयी शायरी करने वाले जन जन के शायर जनाब दुशियंत जी की एक प्रसिद्ध गजल सुश्री कुसुम शर्मा की आवाज़ में यहाँ यूट्यूब के साभार दी जा रही है....!...
ये सारा जिस्म झुक कर बोझ से दुहरा हुआ होगा

ये सारा जिस्म झुक कर बोझ से दुहरा हुआ होगा
मैं सजदे में नहीं था आप को धोखा हुआ होगा

यहाँ तक आते आते सूख जाती हैं सभी नदियाँ
मुझे मालूम है पानी कहाँ ठहरा हुआ होगा

ग़ज़ब ये है कि अपनी मौत की आहट नहीं सुनते
वो सब के सब परेशाँ हैं वहाँ पर क्या हुआ होगा

तुम्हारे शहर में ये शोर सुन-सुन कर तो लगता है
कि इंसानों के जंगल में कोई हाँका हुआ होगा

कई फ़ाके बिताकर मर गया जो उस के बारे में
वो सब कहते हैं अब ऐसा नहीं ऐसा हुआ होगा

यहाँ पर सिर्फ़ गूंगे और बहरे लोग बसते हैं
ख़ुदा जाने यहाँ पर किस तरह जलसा हुआ होगा

चलो अब यादगारों की अंधेरी कोठरी खोलें
कम से कम एक वो चेहरा तो पहचाना हुआ होगा
                                                     दुष्यंत कुमार