Showing posts with label Video. Show all posts
Showing posts with label Video. Show all posts

Friday, September 14, 2012

भोपाल में हुए हिंदी मुशायरे की एक झलक यूट्यूब से साभार

यह सारा जिस्म झुक कर बोझ से दुहरा हुआ होगा


कालजयी शायरी करने वाले जन जन के शायर जनाब दुशियंत जी की एक प्रसिद्ध गजल सुश्री कुसुम शर्मा की आवाज़ में यहाँ यूट्यूब के साभार दी जा रही है....!...
ये सारा जिस्म झुक कर बोझ से दुहरा हुआ होगा

ये सारा जिस्म झुक कर बोझ से दुहरा हुआ होगा
मैं सजदे में नहीं था आप को धोखा हुआ होगा

यहाँ तक आते आते सूख जाती हैं सभी नदियाँ
मुझे मालूम है पानी कहाँ ठहरा हुआ होगा

ग़ज़ब ये है कि अपनी मौत की आहट नहीं सुनते
वो सब के सब परेशाँ हैं वहाँ पर क्या हुआ होगा

तुम्हारे शहर में ये शोर सुन-सुन कर तो लगता है
कि इंसानों के जंगल में कोई हाँका हुआ होगा

कई फ़ाके बिताकर मर गया जो उस के बारे में
वो सब कहते हैं अब ऐसा नहीं ऐसा हुआ होगा

यहाँ पर सिर्फ़ गूंगे और बहरे लोग बसते हैं
ख़ुदा जाने यहाँ पर किस तरह जलसा हुआ होगा

चलो अब यादगारों की अंधेरी कोठरी खोलें
कम से कम एक वो चेहरा तो पहचाना हुआ होगा
                                                     दुष्यंत कुमार

प्रगतिशील साहित्य का उदय

    
  • प्रगतिशील धारा ने उर्दू, पंजाबी और हिंदी साहित्य पर भी अमिट प्रभाव छोड़ा। मजदूरों और किसानों के साथ कलमकार भी आने सामने आ गए।आम लोगों के साथ उनके दुःख दर्द को ह्म्सूस करना, बांटना और फिर अपनी कलम या आवाज़ के ज़रिये उनके दुःख को जन जन तक लेजाना आसान नहीं था पर यह दुर्गम काम भी हुआ और अभी भी जारी है।
    इस वीडियो में कुछ इसी ही चर्चा है जिसे  यहाँ यूट्यूब  से साभार दिया जा रहा है। यदि आपके पास भी कुछ  ऐसी ही जानकारी हो तो उसे तस्वीरों या वीडियो के साथ हिंदी स्क्रीन के लिए भी प्रेषित कीजीये। आपकी रचना की इंतज़ार बनी रहेगी।--रेक्टर कथूरिया     

हिंदी के छायावादी कवि

हिंदी की बोलियां


हिंदी का अपना अलग रस है----अपना बिल्क्षण स्थान----फिलहाल प्रस्तुत हैं हिंदी बोलियाँ जिन्हें य्हना यूं ट्यूब के साभार दिया रहा है। जल्द ही हिंदी के एनी रंग भी दिए जायेंगे।--रेक्टर कथूरिया 

हिंदी दिवस-2011

श्री जी सी त्रिपाठी की एक वर्ष पूर्व बनी हिंदी दिवस मूवी


हिंदी दिवस के अवसर पर आपको यह वीडियो कैसी लगी अवश्य लिखें।इससे यहाँ यूं ट्यूब से साभार दिया जा   रहा अगर आपने भी कोई ऐसा ही आयोजन रिकार्ड किया है तो में अवश्य भेजें ....रेक्टर कथूरिया