Showing posts with label Awards. Show all posts
Showing posts with label Awards. Show all posts

Friday, March 12, 2021

जन-आवाज़ बनी शायरा अनामिका को साहित्य अकादमी पुरस्कार

 नारीवाद को बुलंद आवाज़ में कहती है अनामिका 


नई दिल्ली//लुधियाना: 12 मार्च 2021: (हिंदी स्क्रीन डेस्क):: 
इस बार साहित्य के आम पाठक भी खुश हैं और कलमकार भी। आखिर साहित्य अकादमी पुरस्कार 2020 की घोषणा भी हो ही गयी है। हिंदी काव्य की बुलंद आवाज़ कवयित्री अनामिका को उनके कविता संग्रह ‘टोकरी में दिगंत, थेरी गाथा: 2014’ के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार 2020 दिया गया है। इस कविता संग्रह में अनामिका ने बुद्ध की समकालीन महिला भिक्षुओं पर लंबी कविता लिखी है। महिला भिक्षुओं  के दर्द और अहसास को पहचान  नहीं था। इस संग्रह में उन भिक्षुणियों के संघर्ष का चित्रण है। अनामिका वही शायरा है जो तीन दश्कों से भी अधिक समय से निरंतर लिखती आ रही है।  उसकी शायरी में उस गहरे दुर्ख़ और दर्द की अनुभूति को अभिव्यक्ति दी गई होती है जो दुःख दर्द सभी को तो नज़र भी नहीं आता। स्त्री संवेदना पर उसकी कलम अक्सर कमाल करती है।

प्रेम के लिए फांसी (ऑन ऑनर किलिंग) / अनामिका


मीरारानी तुम तो फिर भी खुशकिस्मत थीं,

तुम्हे जहर का प्याला जिसने भी भेजा,

वह भाई तुम्हारा नहीं था,


भाई भी भेज रहे हैं इन दिनों

जहर के प्याले!


कान्हा जी जहर से बचा भी लें,

कहर से बचायेंगे कैसे!


दिल टूटने की दवा

मियाँ लुकमान अली के पास भी तो नहीं होती!


भाई ने जो भेजा होता

प्याला जहर का,

तुम भी मीराबाई डंके की चोट पर

हंसकर कैसे ज़ाहिर करतीं कि

साथ तुम्हारे हुआ क्या!


"राणा जी ने भेजा विष का प्याला"

कह पाना फिर भी आसान था,


"भैया ने भेजा"- ये कहते हुए

जीभ कटती!


कि याद आते वे झूले जो उसने झुलाए थे

बचपन में,

स्मृतियाँ कशमकश मचातीं;

ठगे से खड़े रहते

राह रोककर


सामा-चकवा और बजरी-गोधन के सब गीत :

"राजा भैया चल ले अहेरिया,

रानी बहिनी देली आसीस हो न,

भैया के सिर सोहे पगड़ी,

भौजी के सिर सेंदुर हो न..."


हंसकर तुम यही सोचतीं-

भैया को इस बार

मेरा ही आखेट करने की सूझी?

स्मृतियाँ उसके लिए क्या नहीं थीं?


स्नेह, सम्पदा, धीरज-सहिष्णुता

क्यों मेरे ही हिस्से आई,


क्यों बाबा ने

ये उसके नाम नहीं लिखीं?

                 --~अनामिका 

Thursday, August 15, 2013

महामहिम राष्‍ट्रपति से मिला सम्मान

15-अगस्त-2013 08:23 IST
सबंधित क्षेत्रों में हर्ष की लहर
महामहिम राष्‍ट्रपति संस्‍कृत, फारसी अरबी तथा पाली/प्राकृत के निम्‍नलिखित विद्वानों को सहर्ष सम्‍मान-प्रमाणपत्र प्रदान करते हैं -
संस्‍कृत
1.      प्रोफेसर सुब्‍बारावव पेरी
2.      डॉ. कृष्‍ण लाल
3.      डॉ. हंसाबेन एन. हिंडोचा
4.      प्रोफेसर (डा.) चन्‍द्र कांत शुक्‍ला
5.      प्रोफेसर मल्लिकार्जुन बी. पराड्डी
6.      श्री मोहन गुप्‍ता
7.      प्रोफेसर मिथिला प्रसाद त्रिपाठी
8.      प्रोफेसर अलेखा चन्‍द्र सारंगी
9.      पदम शास्‍त्री (पदम दत्‍त ओझा शास्‍त्री)
10.  ड गणेशी लाल सुथार
11.  डा. प्रशस्‍य मित्रा शास्‍त्री
12.  श्री भागीरथ प्रसाद त्रिपाठी ‘वागीश शास्‍त्री’
13.  प्रोफेसर जय शंकर लाल त्रिपाठी

संस्‍कृत (अंतर्राष्‍ट्रीय)1. डॉ. रॉबर्ट पी. गोल्‍डमेन

फारसी1. प्रोफेसर (श्रीमती) क़मर गफ्फार2. श्री एम.एच. सिद्दकी

अरबी1. श्री मोहम्‍मद अज़ीमुद्दीन
2. प्रोफेसर जिक्‍रूर रहमान
3. प्रोफेसर अहमद नसीम सिद्दकी

पाली/प्राकृत

1. प्रोफेसर भिक्षु सत्‍यपाल

इसके अतिरिक्‍त, महामहिम राष्‍ट्रपति संस्‍कृत, फारसी, अरबी तथा पाली/प्राकृत के निम्‍नलिखित विद्वानों को महर्षि वदरायन व्‍यास सम्‍मान भी प्रदान करते हैं :

संस्‍कृत1. डॉ. बलराम शुक्‍ला
2. डॉ. धनंजय वायुदेव द्विवेदी
3. श्री के. वेंकटेश मूर्ति
4. प्रोफेसर नीरज शर्मा
5. डॉ. उपेन्‍द्र कुमार त्रिपाठी

फारसी1. श्री शबीब अनवर अल्‍वी

अरबी1. डॉ. अशफ़ाक अहमद

पाली/प्राकृत1. डॉ. अनेकांत कुमार जैन  यह सम्‍मान स्‍वतंत्रता दिवस पर वर्ष में एक बार संस्‍कृ, फारसी, अरबी तथा पाली/प्राकृत के क्षेत्रों में महत्‍वपूर्ण योगदान के लिए प्रदान किया जाता है।

वि.कासौटिया/इ-अहमद/जुयाल/राजीव-5645

Friday, November 23, 2012

राष्ट्रपति ने प्रदान किये

23-नवंबर-2012 16:49 IST
राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ साहित्य रत्न सम्मान
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने आज (23 नवंबर 2012) 21 प्रख्यात लेखकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ साहित्य रत्न सम्मान प्रदान किये। 

इस अवसर पर, राष्ट्रपति ने आजादी के संघर्ष में श्री रामधारी सिंह ‘दिनकर’ के योगदान एवं हिन्दी साहित्य के प्रति उनके द्वारा की गयी सेवाओं का उल्लेख किया। 

***
वि.कासोटिया\यादराम\चित्रदेव-5493