Showing posts with label Budget. Show all posts
Showing posts with label Budget. Show all posts

Thursday, February 28, 2013

आप अपने भविष्य का निर्माण करें-पी चिदम्बरम

28-फरवरी-2013 14:03 IST
हम क्या बनेंगे, यह हम पर निर्भर है–पी. चिदम्बरम 
आज लोकसभा में अगले वित्त वर्ष का आम बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री पी चिदम्बरम ने तमिल संत कवि तिरूवल्लूर और स्वामी विवेकानंद के कथनों को दोहराते हुए कहा कि अगर हम सही फैसले और सही चुनाव करें, तो भारत विश्व की पांच बड़े देशों में स्थान पा सकता है। अपने बजट भाषण का समापन करते हुए श्री चिदम्बरम ने कहा कि भारत विश्व की दसवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 तक हम आठवें स्थान पर या सातवें स्थान पर आ सकते हैं। वर्ष 2025 तक भारत पांच खरब डॉलर वाली अर्थव्यवस्था बन सकता है, जो विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी। 

स्वामी विवेकानंद के कथन को उद्धृत करते हुए उन्होंने कहा- ‘आपको जितनी शक्ति और हिम्मत चाहिए, वह आपके अंदर है। इसलिए, आप अपने भविष्य का निर्माण करें’। उन्होंने कहा कि 2013-14 का आम बजट उसी भविष्य की दिशा में ठोस कदम है। (PIB)


मीणा/राजगोपाल/प्रदीप/‍सुधीर/संजीव/इंद्रपाल/बिष्ट/शदीद/सुनील/शौकत/मनोज -785

Tuesday, February 26, 2013

रेल बजट 2013-14 में रेल पर्यटन

26-फरवरी-2013 16:28 IST
पर्यटकों के अनुभव अधिक सुखद बनाने के लिए बजट में विशेष प्रावधान 
     रेल मंत्री श्री पवन कुमार बंसल ने आज संसद में वर्ष 2013-14 का रेल बजट पेश करते हुए कहा कि रेल घरेलू तथा विदेशी पर्यटकों, दोनों के लिए यात्रा का एक लोकप्रिय साधन है। पर्यटकों के अनुभव अधिक सुखद बनाने के लिए बजट में विशेष प्रावधान किए गए हैं।·        जम्‍मू एवं कश्‍मीर राज्‍य सरकार के सहयोग से मल्‍टी-मॉडल ट्रेवल पैकेज की शुरूआत करना।
·        रेलवे टिकट बुकिंग के समय रेल द्वारा यात्रा कर रहे तीर्थयात्रियों को माता वैष्‍णो देवी श्राइन के लिए ‘यात्रा पर्ची’ जारी करना।
·        स्‍वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्‍थानों की यात्रा करने के लिए रियायती किरायों पर ‘आजादी एक्‍सप्रेस’ नामक एक शैक्षणिक पर्यटक गाड़ी की शुरूआत करना।
·        बिलासपुर, विशाखापट्नम, पटना, नागपुर, आगरा, जयपुर और बैंगलूरू आदि सात स्‍टेशनों पर एक्‍जीक्‍यूटिव लाउंज शुरू करना।  (PIB)



वि.कासोटिया/अलकेश/अंबुज/प्रदीप/प्रियंका/लक्ष्‍मी/तारा/सुनील/सोनिका/राजू/18