Showing posts with label Dr. Manoj Preet. Show all posts
Showing posts with label Dr. Manoj Preet. Show all posts

Thursday, January 23, 2020

सादर निमंत्रण//विमोचन//हर चिराग सूरज है

डा. राजिंद्र टोकि की पुस्तक पर प्रपत्र वचन होगा डा. अनु शर्मा कौल का
लुधियाना: 23 जनवरी 2020: (हिंदी स्क्रीन ब्यूरो)::  
जब अधिकतर लोग जाने अनजाने अपनी ऊर्जा सियासतदानों के प्रभाव में आ कर सोशल मीडिया के अलग अलग मंचों पर व्यर्थ गंवा रहे हैं उस माहौल में डा. मनोज प्रीत इन मंचों का सदुपयोग साहित्य को उत्साहित करने के नेक मकसद में कर रहे हैं। इनकी देख रेख में चलते संगठन प्रीत साहित्य सदन की ओर से इस बार हो रहा है एक नई पुस्तक का विमोचन। इस बार रिलीज़ होनी है खन्ना के रहने वाले डा. राजिंदर टोकी की पुस्तक हर चिराग सूरज है। कई दशकों से ग़ज़ल रचना में साधना रत्त डाक्टर राजिंदर टोकी लगातार साहित्य रचना में तल्लीन रहते हैं। इस पुस्तक पर प्रपत्र वाचन होगा डाक्टर अनु शर्मा कौल की तरफ से। हर बार की तरह इस बार भी मंच संचालन करेंगे डा. मनोज प्रीत। यह सारा आयोजन होगा रविवार 26 जनवरी 2020 को अपराह्न 3 बजे। इसके बाद होगी काव्य गोष्ठी। काव्य गोष्ठी में नए पुराने शायर अपना अपना कलाम प्रस्तुत करेंगे। सभी साहित्य प्रेमी सादर निमंत्रित हैं। किसी और जानकारी की आवश्यकता हो तो सम्पर्क किया जा सकता है डा. मनोज प्रीत से उनके मोबाईल नंबर:98144-30162 पर। गौरतलब है की यह आयोजन समराला चौंक के नज़दीक होना है।